लिट्टीपाड़ा विधायक ने सदन में उठाया अफीम की खेती का मामला, पुलिस की भूमिका पर खड़े किए सवाल
विधायक हेमलाल मुर्मू ने सरकार से सवाल करते हुए राज्य में अफीम की खेती में पुलिस की संलिप्तता की बात कही. साथ ही कहा कि अफीम की खेती में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है. जो काफी चिंता का विषय है.

Jharkhand Assembly budget session: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज, सोमवार (9 मार्च 2026) को नौवां दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद लिट्टीपाड़ा से विधायक हेमलाल मुर्मू ने अफीम की खेती का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए राज्य में अफीम की खेती में पुलिस की संलिप्तता की बात कही. साथ ही कहा कि अफीम की खेती में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है. जो काफी चिंता का विषय है.
हेमलाल मुर्मू ने कहा कि 2024-25 में आंकड़ा बढ़कर 2000 एकड़ से 27 हजार 15 एकड़ तक पहुंच गया है. इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किसके संरक्षण में किया जा रहा है. आखिर पुलिस विभाग कर क्या रही है क्या पुलिस विभाग सोयी हुई है या थाना से बाहर जाने का मौका नहीं मिलता है विधायक हेमलाल मुर्मू ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में पहली बार मादक पदार्थों की तस्करी में पुलिस की भूमिका की जांच फॉर्मेट और लिस्ट वाइज करा रही उसी तरह क्या झारखंड सरकार विभिन्न अपराधों में पुलिस-अपराधी गठजोड़ की जांच कराने का विचार रखती है. अगर जवाब हां है तो इसका ब्योरा क्या है. 
सरकार की ओर से मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया जवाब
वहीं, सरकार की तरफ से विधायक के सवालों का जवाब देते हुए मादक पेय विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुलिस को जब-जब सूचना मिली है लगातार कार्रवाई की गई है और सरकार भी लगातार नशा के तस्करों और अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है की जा रही है. अगर इसमें किसी अधिकारी या व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उनपर भी विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के किसी भी अधिकारी की भूमिका या इसमें शामिल होने का मामला नहीं आया है. अगर आती है तो कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






