पूर्व मेयर आशा लकड़ा ने किया मतदान, कहा- पहचानें अपने अमूल्य वोट की ताकत
नगर निगम चुनाव को लेकर राजधानी रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा ने अपना मतदान किया. उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भी अपील की.

Jharkhand Municipal Election 2026: झारखंड नगर निगम चुनाव के दौरान राजधानी रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा ने वार्ड संख्या 10 में वोट डाला. उन्होंने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की. पूर्व मेयर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की सबसे बड़ी ताकत होती है- उनका अपना वोट.
उन्होंने जनता से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि जनता को अपने अमूल्य वोट की ताकत को समझना चाहिए. साथ ही संकल्प लेना चाहिए अपने मताधिकार के प्रयोग से एक सशक्त व मजबूत और पारदर्शी प्रशासन व्यवस्था के निर्माण में अपनी बढ़-चढ़कर सहभागिता दें.
बता दें कि आशा लकड़ा ने पहली दफा साल 2014 में मेयर पद का चुनाव जीता था. वहीं 2018 में भी हुए नगर निकाय चुनाव में राजधानी के महापौर पद पर दोबारा आसीन हुई थीं. 2023 तक चले इनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद से पिछले तीन वर्षों तक यह पद रिक्त पड़ा हुआ था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी






