शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में जुटा गिरिडीह प्रशासन, विजेताओं में उत्साह चरम पर
विजेताओं की घोषणा शुक्रवार 27 फरवरी को मतगणना के बाद कर दी गई थी. नगर निकाय में जनता द्वारा चुने गए विजेता प्रत्याशियों को प्रशासन शपथ दिलाने में जुटी है.

Jharkhand (Giridih): मतगणना सम्पन्न होने के बाद अब गिरिडीह प्रशासन तीनों निकाय के निर्वाचित वार्ड पार्षदों और मेयर के शपथ ग्रहण कराने में जुट चुकी है. शनिवार को डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ डीडीसी स्मिता कुमारी और डीपी आरओ अंजना भारती ने जॉइंट प्रेसवार्ता के दौरान शपथ ग्रहण आदि से संबंधित जानकारियां साझा की. बताया कि शनिवार को ही निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधियों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.
डीसी ने बताया कि होली के बाद सात मार्च को समाहरणालय में मेयर और वार्ड पार्षदों की बैठक होनी है. डीसी ने कहा कि 16 मार्च को पहली बैठक होनी है, जो समाहरणालय में की जाएगी. उसी दिन मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षदों को शपथ भी दिलाई जाएगी. डीसी जहां दोनों नगर पंचायत में शपथ ग्रहण कराएंगे. वहीं निगम में उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त द्वारा शपथ ग्रहण कराया जाएगा.
डीसी ने बताया कि 17 मार्च को बड़की सरिया और 18 मार्च को धनवार नगर पंचायत की बैठक भी दोनों अनुमंडल में की जाएगी. उसी दिन वार्ड पार्षदो के बीच से एक गिरिडीह के लिए डिप्टी मेयर का चुनाव होगा, जबकि दोनों नगर पंचायत में उपाध्यक्ष के लिए चुनाव कराया जाएगा. इसकी तैयारी होली के बाद से शुरू कर दी जाएगी.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में अनुसूचित जनजाति आयोग की जनसुनवाई, जमीन विवाद मामलों पर सख्त निर्देश

रांची में आदिवासी मामलों पर आयोग सख्त, तीन दिवसीय जनसुनवाई में 65 से अधिक प्रकरणों पर मंथन







