Jharkhand Budget 2026: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज, मंगलवार (24 फरवरी 2026) को पांचवां दिन है आज विधानसभा में हेमंत सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अबुआ दिशोम बजट पेश किया. उन्होंने सदन के पटल पर करीब 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपए का आम बजट पेश किया. बता दें, पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में हेमंत सरकार ने करीब 1.45 लाख करोड़ रुपए का आम बजट पेश किया था जिसे अबुआ बजट का नाम दिया था.
बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित
सदन में अबुआ दिशोम बजट पेश होने के बाद वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा बजट भाषण दिया गया. इसके बाद विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक लिए स्थगित कर दी.
दिशोम गुरु शिबू सोरेन और अमर शहीदों को वित्त मंत्री ने किया याद
बजट भाषण के शुरू करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सबसे पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन और राज्य के अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, बीर बुधू भगत, पोटो हो, सिदो कान्हु मुर्मू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, तेलंगा खड़िया, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, पाण्डे गणपत राय, नीलाम्बर-पीताम्बर और शेख भिखारी और अन्य वीर वीर सपूतों को स्मरण किया.
वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड के लोग काफी भाग्यशाली है. राज्य को प्रकृति ने घने जंगलों, खूबसूरत पहाड़ियों, बहुमूल्य खनिज संपदाओं, शानदार झरनों का अनुपम उपहार दिया है. झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध, आदिवासी संस्कृति का रक्षक और खनिज आधारित अर्थव्यवस्था वाला राज्य है. वित्त मंत्री कहा कि झारखडं के अलग राज्य बनने का उद्देश्य क्षेत्रीय असमानता को दूर करना, आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा करना और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलन तथा जनहितकारी उपयोग सुरक्षित करना था राज्य की विकास यात्रा संभावनाओं और चुनौतियों का मिश्रण है.
बजट केवल आम व्यय का लेखा-जोखा नहीं होता, बल्कि यह राज्य के भविष्य की दशा और दिशा तय करता है. यह बजट समावेशी, सतत और जनकल्याणकारी विकास को समर्पित है तथा राज्य की आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करने वाला है. झारखंड केवल खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य नहीं है, बल्कि यह विविध जनजातीय परंपराओं, लोक संस्कृति, सामुदायिक जीवन मूल्यों और प्रकृति के साथ सामंजस्य की बेमिसाल परंपरा का प्रतीक है. यहां की धरती पर परिश्रम, सहभागिता और सामाजिक समरसता की भावना पीढ़ियों से प्रवाहित होती रही है.
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने CM को सौंपी बजट की प्रति
सदन में बजट पेश करने से पहले झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बजट 2026-27 की प्रति सौंपा.

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यपाल को सौंपी बजट की कॉपी
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बजट की कॉपी सौंपने के बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सदन पहुंच गए है अब से कुछ ही देर में वे सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगे. 

अपडेट जारी है...








