Dhanbad: वार्ड 22 और 27 पर प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़े, लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
वार्ड संख्या 27 के बूथ नंबर 106, 110, 111, 112 में उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा हंगामा की खबरें सामने आई है. दरअसल, यहां वार्ड पार्षद प्रत्याशी पुष्पा देवी और पार्षद प्रत्याशी पिंकी देवी के समर्थकों के बीच झड़प हुई है.

Dhanbad (Jharkhand): धनबाद जिले में नगर निकाय चुनाव जारी है. लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं मतदान प्रक्रिया के दौरान कई बूथों में हंगामा देखने को मिला है. जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 27 के बूथ नंबर 106, 110, 111, 112 में उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा हंगामा की खबरें सामने आई है. दरअसल, यहां वार्ड पार्षद प्रत्याशी पुष्पा देवी और पार्षद प्रत्याशी पिंकी देवी के समर्थकों के बीच झड़प हुई है. 
प्रत्याशी पुष्पा देवी के पति संजय कुमार सिंह का कहना है कि पार्षद प्रत्याशी पिंकी देवी की जेठानी उर्मिला देवी उसी मतदान केंद्र पर बीएलओ के रूप में पदस्थापित हैं, जो मतदाताओं को रिझाने का काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके मित्र रमेश कुमार सिंह का कॉलर पकड़कर प्रमोद कुमार यादव ने बाहर कर दिया. पिंकी देवी, प्रमोद कुमार यादव की रिश्तेदार हैं. संजय कुमार सिंह का कहना है कि हम लोग सड़क के बाहर थे और उन्होंने हमला कर दिया.
वहीं, प्रमोद कुमार यादव का कहना है कि संजय कुमार सिंह बिहार से घुसपैठिया लाकर यहां मतदान करवा रहे थे, इसीलिए रोका गया. प्रमोद यादव पिंकी देवी के अभिकर्ता के तौर पर यहां कार्यरत हैं. हाथापाई के बाद पुलिस पहुंची और सभी को वहां से बाहर कर दिया है. 
वार्ड 22 में लोगों ने समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
दूसरी ओर सुसनीलेवा नागनगर स्थित वार्ड 22 के बूथ संख्या 58 और 59 में भी दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए. वहीं शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे मतदान प्रक्रिया को बिगाड़ने की कोशिश की गई. इस दौरान ग्रामीणों के हस्तक्षेप किया और दोनों वार्ड प्रत्याशी के समर्थकों की जमकर फजीहत हुई. लोगों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिश की.
1016 मतदान केंद्रों पर हो रहा मतदान
धनबाद में नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 1016 मतदान केंद्र बनाने गए हैं. जिसमें 974 बूथ धनबाद नगर निगम जबकि चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष एंव वार्ड पार्षद के लिए कुल 42 बूथ बनाएं गए हैं. सुबह 7 बजे से इन सभी पोलिंग बूथों पर लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. और कतारों में खड़े होकर अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं, बात वोटिंग प्रतिशत की करें तो, धनबाद नगर निगम क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 25.50% और चिरकुंडा नगर परिषद में दोपहर 1 बजे तक 32.41% मतदान हुआ है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






