गिरिडीह JMM से जुड़े 60 युवा, BJP छोड़ पार्टी की सदस्यता लेने का दावा, भाजपा ने कहा- हवा हवाई दावे का कोई मतलब नहीं
युवा लगातार गिरिडीह जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) से जुड़ रहे हैं. इसी क्रम गुरुवार को पचम्बा के करीब 60 युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.

Giridih News: निकाय चुनाव में मिली सफलता से गिरिडीह जेएमएम उत्साहित है. युवा लगातार गिरिडीह जेएमएम से जुड़ रहे है. इसी क्रम गुरुवार को पचम्बा के करीब 60 युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के रिज़ॉर्ट 'उत्सव उपवन' में खुद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व विधायक केदार हाजरा ने युवाओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया.
पचम्बा के जेएमएम नेता प्रमोद कांधवे के नेतृत्व में इन युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ली. मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने दावा किया कि पार्टी से जुड़ने वाले सारे युवा BJP के सक्रिय सदस्य थे, और अब BJP छोड़कर उन्होंने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर ली है.
इधर भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा और भाजपा नेता हरमिंदर सिंह बग्गा ने झामुमो के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पचम्बा के जिन युवकों ने जेएमएम का सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया है उसने कोई भी युवक कभी भाजपा का सक्रिय सदस्य नहीं रहा है. अब झामुमो सत्ता में है, तो हवा हवाई दावा कर रहा है कि युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर ली. सत्ता में होने के कारण क्या झामुमो को कोई भी हवा हवाई दावा करने की आजादी है ?
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






