Jharkhand Municipal Election 2026: मतदान सम्पन्न.. राजधानी में सबसे कम, सरायकेला में 75 फीसदी
झारखंड के विभिन्न जिलों में हुए मतदान में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. चुनाव आयुक्त ने कितने फीसदी मतदान हुए इसकी जानकारी दी. राजधानी रांची से सबसे कम 42 फीसदी चुनाव की सूचना दी गई.

Jharkhand Municipal Election 2026: झारखंड नगर निकाय चुनाव की समाप्ति के बाद दिन भर हुए मतदान के आंकड़े जारी किए गए हैं. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यभर में कुल 62 प्रतिशत के करीब मतदान हुए हैं. हालांकि अभी आंकड़े अपडेट किए जा रहे हैं.
निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि राजधानी रांची से ही सबसे कम 42 प्रतिशत मतदान की सूचना है. वहीं सबसे अधिक मतदान सरायकेला में हुआ, जहां से 75 प्रतिशत होने की जानकारी है.
अन्य जिलों में हुए चुनाव पर एक नजर
- मेदिनीनगर नगर निगम - 57.41
- विश्रामपुर नगर परिषद - 66.67
- हुसैनाबाद नगर पंचायत - 59.86
- हरिहरगंज नगर पंचायत - 64.99
- छतरपुर नगर पंचायत - 65.81
- साहेबगंज नगर परिषद - 57.58
- राजमहल नगर पंचायत - 67.85
- बहरवा नगर पंचायत - 73.58
- सिमडेगा - 67.83
चुनाव आयुक्त ने मतदाना सूची में हुई गड़बड़ी को लेकर बताया कि रांची आयुक्त से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है. उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट विधानसभा की उपयोग की जाती है. इसी के अनुसार सूची तैयार की जाती है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने बैलेट पेपर से हुए मतदान को लेकर कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि मतदान ईवीएम से हो रहे हैं या वैलेट पेपर से, जिन्हें वोट करना है वो कैसे भी करेंगे. उन्होंने मीडिया में दिखाई गई जनता की प्रतिक्रियाओं को लेकर कहा कि जनता ने खुद स्वीकारा है कि मतदान किसी भी तरीके से कराए जाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.
छिटपुट हुई राज्यभर में झड़प की घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ जगहों से उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हुई झड़प की खबर मिली थी. जिसे प्रशासन द्वारा नियंत्रित कर लिया गया. वहीं एक पोलिंग बूथ पर करीब 20 मिनटों तक मतदान प्रक्रिया में आए व्यवधान की भी बात बताई.
चुनाव आयुक्त ने कहा कि अभी दी जा रही यह जानकारी अंतिम नहीं है, ये फाइनल आंकड़े नहीं हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






