राज्यसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने दाखिल किया नामांकन पत्र
राज्यसभा चुनाव के लिए आज बिहार के CM नीतीश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी सहित कई अन्य मौजूद रहे.

Rajya Sabha Election 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा इलेक्शन के लिए नामांकन पर्चा भर लिया है. नामांनक दाखिल करने के दौरान उनके साथ मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे. वहीं राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने से पूर्व अपने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा है कि ''पिछले दो दशक से अधिक समय से मेरे मन की इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं.''
नितिन नवीन ने भी दाखिल किया नामांकन
नीतीश कुमार के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी राज्यसभा इलेक्शन के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. 
एक्स पर पोस्ट साझा कर नीतीश ने बताई अपनी इच्छा
बता दें, नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले नीतीश कुमार ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- ''पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.''
भविष्य में भी बना रहेगा अच्छा संबंध- नीतीश कुमार
आगे नीतीश कुमार ने लिखा है, ''संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं, इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं, मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.''
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM हेमंत सोरेन की सोनितपुर से गर्जना, बीजेपी को बताया जहरीला सांप.. "असम से इस सांप को ही भगाना है"

JMM की स्टार प्रचारक महुआ माझी असम चुनाव में हैं मशगूल, जनता के नजरिए को लेकर कह दी बड़ी बात !






