Giridih: निकाय चुनाव के मतदान का गोलीबारी से अंत ! चुनावी रंजिश में पिता-पुत्र घायल
गिरिडीह के निकाय चुनाव में मतदान के समाप्त होने क्रम में ही दो उम्मीदवारों की आपसी झड़प में गोलीबारी भी हो गई. जिसमें दो पिता-पुत्र को गोली लगी है.

Jharkhand Municipal Election 2026 (Giridih): झारखंड में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुका है. शाम 5 बजे तक चले मतदान में जनता और उम्मीदवारों में उत्साह बरकरार रहा. वहीं गिरिडीह से शाम में हुए खूनी झड़प की खबर भी सामने आई है. मतदान के खत्म होने के दौरान ही वार्ड 18 में दो उम्मीदवारों के बीच चुनावी रंजिश इतनी बढ़ गई कि इसने गोलीबारी का रूप ले लिया.

वार्ड पार्षद पद के दो उम्मीदवारों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में दो लोगों को गोली लगी है. जिसमें समीम रायन और उनके बेटे सबीर अंसारी का नाम शामिल है. गोलीबारी करने का आरोप वार्ड पार्षद के उम्मीदवार शिवम आजाद और उनके समर्थकों पर लगाया जा रहा है.
पत्रकारों पर भी हमले का किया गया प्रयास
घटना के बाद आई गरमाहट के बाद पत्रकारों को पर भी हिंसक हमले करने का प्रयास किया गया. रिपोर्ट के अनुसार किसी प्रकार बचकर निकलने में सफल रहे. वहीं इलाके में अभी भी तनाव बरकरार है. पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है.
पुलिस मौके पर मौजूद
घटना की जानकारी मिलते ही डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार वार्ड संख्या 18 के आजाद नगर पहुंचे. मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली. घटनास्थल से खून के धब्बे भी मिले हैं. लिहाजा, डीसी और एसपी के निर्देश पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में ईंट के टुकड़े भी पड़े मिले. इधर डीसी रामनिवास यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो लोगों को गोली लगी है। वहीं दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








