सिमडेगा में वार्ड नंबर 1 के 2 प्रत्याशियों को मिले बराबर-बराब वोट, री-काउंटिंग की मांग
झारखंड नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए है. इस बीच सिमडेगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, सिमडेगा नगर परिषद के चुनाव 2026 में दो प्रत्याशियों को बराबर-बराबर वोट मिले है.

Simdega Municipal Council elections: राज्य में झारखंड निकाय चुनाव का काउंटिंग जारी है. इस बीच चुनाव के नतीजे भी आने शुरू हो गए है. इस बीच सिमडेगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, सिमडेगा नगर परिषद के चुनाव 2026 में दो प्रत्याशियों को बराबर-बराबर वोट मिले है. दोनों प्रत्याशी वार्ड नंबर 1 से चुनाव दंगल में उतरे थे.
वार्ड नंबर 1 के इन दोनों प्रत्याशी के नाम प्रतिमा और जोसफा है. चुनाव के नतीजे आने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने री-काउंटिंग की मांग की है. अब देखना होगा कि री काउंटिंग के बाद भी क्या उनके वोटों की संख्या बराबर ही है या चुनाव के बाद मतो की काउंटिंग में कुछ गड़बड़ी हुई है. फिलहाल. प्रत्याशियों ने अपनी री-काउटिंग की अपील की है.
जानें सिमडेगा नगर परिषद चुनाव में किसे मिली जीत
वार्ड 12 – दीपक अग्रवाल विजयी घोषित.
वार्ड 19 – सब्बी परवीन 175 वोट से आगे चल रही हैं.
वार्ड 6 – सुनीता देवी ने दर्ज की जीत.
वार्ड 7 – बैजयंती माला (देवी) की हुई जीत.
वार्ड 1 – प्रतिमा और जोसफा को मिले बराबर 201–201 वोट.
वार्ड 17 – चंदन डे विजयी.
वार्ड 8 – कुलदीप किंडो ने जीत हासिल की.
वार्ड 18 – रोसा केरकेट्टा विजयी घोषित.
वार्ड 02 से ज्योति मनकी की हुई जीत
रिपोर्ट- तिवारी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान







