बड़की सरिया में भाजपा समर्थित शोभा देवी की जीत पर समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस, कई वार्ड में भाजपा का दबदबा
गिरिडीह में निकाय चुनाव में कई वार्डों में भाजपा समर्थित पार्षद जीते, जबकि वार्ड 23 से गुड्डू यादव हार गए. महापौर पद पर जेएमएम समर्थित प्रमिला मेहरा विजयी रहीं. बड़की सरिया में शोभा देवी और धनवार में विनय संथालिया अध्यक्ष चुने गए. समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला.

Jharkhand (Giridih): निकाय चुनाव में गिरिडीह नगर निगम के कई वार्ड में भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद की जीत हुई. वार्ड 23 से सांसद प्रतिनिधि और आजसू नेता गुड्डू यादव को हार का सामना करना पड़ा. निगम के महापौर में जेएमएम समर्थक उम्मीदवार प्रमिला मेहरा का भी जादू चला, जिन्हें मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का समर्थन प्राप्त था.
जिले के बड़की सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थक शोभा देवी ने बाजी मारी. धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद से माले नेता विनय संथालिया ने जीत दर्ज की. शुक्रवार देर रात सभी को जीत का प्रमाण पत्र मिला. वहीं गिरिडीह नगर निगम से लेकर बड़की सरिया नगर पंचायत में विजय जुलूस का एक दौर चला.
बड़की सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुलूस में शामिल हुईं. भगवा अंगवस्त्र के साथ समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला और जनता का धन्यवाद किया.
समर्थकों से घिरे होने के कारण शोभा देवी और उनके पति सह भाजपा नेता फागू पंडित पत्रकारों से बातचीत नहीं कर सके.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान







