
हिंदू नव वर्ष के मौके पर गिरिडीह में निकली प्रभात फेरी, डॉक्टर मोंगिया भी हुए शामिल
नव वर्ष के मौके पर गिरिडीह में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और गुरुनानक विद्यालय ने पतंजलि योग समिति ने निकाल प्रभात फेरी, डॉक्टर मोंगिया हुए शामिल

नव वर्ष के मौके पर गिरिडीह में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और गुरुनानक विद्यालय ने पतंजलि योग समिति ने निकाल प्रभात फेरी, डॉक्टर मोंगिया हुए शामिल

रांची:डोरंडा थाना क्षेत्र के शॉपिंग मार्ट में चार हथियारबंद अपराधियों द्वारा मंगलवार देर रात नगद 67 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

रांची:सरहुल पर्व, ईद और रामनवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए रांची उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर 15 मार्च को पिठौरिया थाना और बरियातू थाना में पिठौरिया और चिरौंदी में उत्पाद छापामारी कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

UPI ऐप BHIM ने रांची के 'माही' को अपना ब्रांड एंबेसडर चुन लिया है. धोनी ने कहा कि भीम की सरलता और देशभर में इसकी सुलभता उन्हें इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करती है.

बैठक में आगामी पर्व को देखते हुए सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान देने पर चर्चा की गई. ईद और रामनवमी के साथ चैती छठ को लेकर सफाई व्यवस्था तेज करने पर भी सहमति बनी.

प्रथम पाली में प्रश्नकाल और द्वितीय पाली में गैर-सरकारी संकल्प निपटाए जाएंगे. इसी बीच रामनवमी जुलूस को लेकर सियासत भी तेज हो गई है.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया.

बिहारशरीफ के पीएमएस कॉलेज में ढाई करोड़ के अनुदान में कथित तौर पर गड़बड़ी पाई गई थी. जिसको लेकर सचिव और प्राचार्य प्रभारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाने लगा है.

सिवान जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उठ रही शिकायतों के बीच जिला अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मंगलवार को शहर स्थित पार्वती गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया.

रांची:राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टीटोस रेस्टोरेंट में बीते 7 मार्च को हुए हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है।होटल के स्टाफ मनीष गोप की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के आरोपियों की सूचना मिलने पर उनकी धर पकड़ के लिए रांची पुलिस की विशेष टीम धनबाद गई थी।

रांची:17वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से 19 मार्च तक के लिए किया गया है।इसका उद्घाटन डोरंडा के जैप वन ग्राउंड में किया गया। उदघाटन समारोह के मौके पर झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

रांची: धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा में मुलाकात की।मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से सार्थक बातचीत हुई है।

रांची:झारखंड विधानसभा में सोमवार को ब्लड डोनेशन कैंप में सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट,लोगों को दिया संदेश

रांची में 15 मार्च को क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन हुआ जिसमें पूरे झारखंड से क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया.

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है.

रांची के टाटीसिलवे में डोल मेले का आयोजन हो रखा था, जहां एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.

जिला एसपी ने विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ एक अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न कराई. जिसमें असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.

आज विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो के 19 गावों का मुद्दा उठाया.

रिम्स रांची के ब्लड बैंक की स्थिति बदहाल अवस्था में नजर आ रही है. ड्यूटी पर बैठने वाले डॉक्टर भी नदारद रहते हैं और न पर्याप्त ब्लड ही उपलब्ध है.

मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरपान अंसारी ने LPG संकट, एयर एंबुलेंस क्रैस सहित कई मुद्दों पर अपनी बात सामने रखी. वहीं केंद्र सरकार को घेरने का भी काम किया.

झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान शनिवार को एयर एम्बुलेंस सेवा को एक्सटेंशन देने से लेकर पेयजल संकट और विस्थापितों के पुनर्वास जैसे मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से जवाब मांगा.

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के मेस में LPG गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार के दावे झूठे हैं.

गिरिडीह के महादेव तालाब के समीप से देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे. साथ ही अत्याधुनिक 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया.

झारखंड के विभिन्न थानों को नए चमचमाते वाहन सौंपे जा रहे हैं. साथ ही 12 जिलों को नए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस थानों के निर्माण को भी स्वीकृति दे दी गई है.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. कमजोर धारा लगाने पर सर्किल इंस्पेक्टर का वेतन रोक दिया गया.

गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की 19 दिनों पहले हत्या कर दी गई थी. जिस मामले को सुलझाते हुए जिला पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

झारखंड बार काउंसिल को लेकर मतदान जारी है. जिसे लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है. गिरिडीह से चार उम्मीदवार मैदान पर हैं.

असम चुनाव को ध्यान में रखते हुए जेएमएम की तैयारियां तेज होती नजर आ रही हैं. आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई से खास मुलाकात की.

गढ़वा जिले से युवक के जलकर हुई मौत ने लोगों को झकझोरकर रख दिया है. तेज रफ्तार कार ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया और युवक पर उसी के द्वारा ले जाया जा रहा पेट्रोल पूरे शरीर में गिर गया.

शेखपुरा के एक युवक ने यूपीएससी में 440वीं रैंक आने का झूठा दावा कर इलाके में सम्मान भी प्राप्त कर लिया. जांच में सच सामने आने के बाद युवक फरार हो गया है.

सदन में सरकार द्वारा रामनवमी के दौरान डीजे पर लगाए प्रतिबंध पर चर्चा हुई, जिसने हंगामे का रूप ले लिया.
असम चुनाव के मद्देनजर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने असम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. जेएमएम असम में आदिवासियों को असम चुनाव में जेएमएम की ओर लाने का प्रयास कर रही है.

रांची की द्रोणाचार्य क्रिकेट लीग में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी ने कैरली पब्लिक स्कूल को 4 विकेट से हराया. श्रीराज पांडे ने 37 रन और 3 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने.

चंद रोज पहले बादशाह का नया गाना लॉन्च हुआ था. जिसके कारण अब उन्हें हरियाणा हाई कोर्ट से पेश होने का आदेश मिल गया है. गाने का नाम Tateeree है, जिसे यूट्यूब पर लॉन्च किया गया था.

डिप्टी मेयर पद पर भाजपा अपना उम्मीदवार बिठाना चाहती है. ऐसा जेएमएम का आकलन कहता है. वहीं भाजपा ने इस बात को नकार दिया है. वहीं जेएमएम के लिए कहा जा रहा है कि वह अल्पसंख्यक तबके से अपना उम्मीदवार इस पद पर उतारना चाह रही है.

मुंगेर जिले स्थित रानी सती मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर चांदी के आभूषणों की चोरी की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

झारखंड के शहर पाकुड़ में प्रेम और विश्वास का गला घोंटने वाली एक खबर सामने आई है. एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का अन्य दरिंदे दोस्तों के साथ मिलकर पहले बलात्कार किया. फिर..

आपको हम अपने न्यूज रूम के जिस होली की महफिल से रूबरू कराने जा रहे हैं, उसे हुबहू अनुभव आप हमारा यह लेख पढ़कर या चैनल पर जाकर कर सकते हैं. हम इस लेख में आपका परिचय होली के रंगों से सराबोर खुशनुमा चेहरों से करांएगे.

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद भारत के शिया समुदाय के लोगों द्वारा मातमी जुलूस निकाला जा रहा है. शोक के साथ शिया समुदाय के मुस्लिमों द्वारा न्याय दिलाने की मांग की जा रही है.

झारखंड के सारंडा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के एक जवान घायल हो गए. घायल जवान कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट के पोस्ट पर हैं. जिन्हें एयरलिफ्ट कर राजधानी के राज अस्पताल लाया गया है.

मोतिहारी में फर्जी कागजात के आधार पर सरकारी दस्तावेज तैयार किए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न साइबर कैफे में छापेमारी की.

नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए गए. 12 मार्च को विजयी अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी.

धनबाद के भगौड़े प्रिंस खान को आतंकवादी करार दिए जाने के लिए धनबाद पुलिस द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 125 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ, वहीं अपने मामा की हत्या कर फरार है. जिसकी तलाश में कई जांच एजेंसियां लगी हैं.

जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद विनय संथालिया ने कहा कि ये जीत लूट के खिलाफ है. प्रयास रहेगा कि धनवार में योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाए.

भागलपुर में NTPC द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महाप्रबंधक द्वारा खेल के आयोजन से खेल भावना व अनुशासन में विकास की बात बताई.

अपने ही मोहल्ले का रहने वाला 22 वर्षीय फहद उर्फ प्रिंस ने बच्चे के साथ ऐसी बर्बरता को अंजाम दिया है कि रूह कांप जाए. घटना यूपी के लखनऊ स्थित गोलागंज की है जहां युवक ने बच्चे को अपने बराबर उठाकर जोरदार पटक डाला.

नगर निकाय चुनाव के मतदान के दिन हुए गोलीकांड मामले में गोली चलाने वाले आरोपी शिवम श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद डीसी व एसपी द्वारा प्रेसवार्ता कर संपूर्ण जानकारी साझा की गई.

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में मंगलवार को सीबीआई कीएट टीम ने छापेमारी की है. भवन निर्माण फंड के आवंटन और यूनिवर्सिटी में की गई नियुक्तियों में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर जांच की जा रही है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेटे की वहशियत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बेटे की अपने पिता से करियर को लेकर बहस चल रही थी. जिसके बाद बेटे ने ऐसा राक्षसी रूप धर लिया कि अपने पिता को ही पहले गोली मारकर जान ले ली. फिर उनके शरीर को..

