"मैं केंद्र सरकार को पत्र लिख चुका हूं", LPG संकट पर इरफान अंसारी ने केंद्र पर साधा निशाना
मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरपान अंसारी ने LPG संकट, एयर एंबुलेंस क्रैस सहित कई मुद्दों पर अपनी बात सामने रखी. वहीं केंद्र सरकार को घेरने का भी काम किया.

Jharkhand (Ranchi): LPG गैस की उपलब्धता को लेकर झारखंड स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैं इसे लेकर केंद्र सरकार को भी चिट्ठी लिख चुका हूं. LPG संकट से पूरा राज्य परेशान है. रिम्स में एलपीजी उपलब्धता को लेकर भी उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही है.
मंत्री इरफान अंसारी रेड बर्ड एयर एम्बुलेंस सर्विस को एक्सटेंशन मिलने के मुद्दे पर पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान उलझ गए. उन्होंने कहा कि कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद इस पर होल्ड कर दिया गया है. हालांकि इसका कोई औपचारिक पत्र मीडिया में सामने नहीं है.
वहीं मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी होने वाले मुद्दे पर कहा है कि थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को परेशानी हो रही है, मैं समझ रहा हूं और इसके लिए रास्ता भी निकाला जा रहा है. चाईबासा में हुई घटना के बाद विभाग सतर्क हो गया है. हम लोग ब्लड नियमित रूप से लोगों तक उपलब्ध हो इसके लिए एजेंसियों को आमंत्रित कर रहे हैं. अब एजेंसियों के माध्यम से ही लोगों तक ब्लड पहुंचाया जाएगा. ब्लड का रखरखाव ब्लड की गुणवत्ता और ब्लड मरीजों तक उपलब्धता इन सब की जिम्मेदारी एजेंसियों के पास होगी.
रिपोर्ट: नवीन शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






