गिरिडीह में JMM कार्यकर्ताओं और छात्रों में भिड़ंत, पुतला दहन को लेकर जमकर मारपीट
गिरिडीह शहर के झंडा मैदान में शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों और JMM समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

Giridih: गिरिडीह शहर के झंडा मैदान में शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों और JMM समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुतला दहन को रोकने पहुंचे JMM कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों और युवाओं की टोली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला लेकर झंडा मैदान पहुंची थी। इसी दौरान कुछ JMM कार्यकर्ता वहां पहुंचे और पुतला दहन का विरोध करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
छात्रों से पुतला छीना, फिर बढ़ा विवाद
आरोप है कि JMM समर्थकों ने छात्रों के हाथ से मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया। इसके बाद छात्रों और युवाओं को मैदान से बाहर खदेड़ने के दौरान मारपीट की गई।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में करीब दो JMM कार्यकर्ता छात्रों को रोकने के लिए झंडा मैदान पहुंचे थे। विवाद बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में JMM समर्थक झंडा मैदान पहुंच गए। आरोप है कि कुछ समर्थकों के हाथों में लाठी भी थी।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ हंगामा
घटना के दौरान नगर थाना की पुलिस भी झंडा मैदान में मौजूद थी। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा और मारपीट की स्थिति बनी रही।
आरोप है कि JMM समर्थकों ने छात्रों और युवाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि, मारपीट में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद राजनीतिक विवाद और बढ़ने की संभावना है। छात्रों के आंदोलन और मुख्यमंत्री के पुतला दहन को लेकर पहले से जारी राजनीतिक तनातनी के बीच झंडा मैदान की इस घटना ने स्थिति को और गरमा दिया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
जमशेदपुर में वाहन चोरी का खुलासा, चोरी की बाइक और ऑटो के साथ आरोपी गिरफ्तार







