रांची: टीटोस रेस्टोरेंट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,धनबाद में पुलिस मुठभेड़ में हुए थे घायल अपराधी
रांची:राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टीटोस रेस्टोरेंट में बीते 7 मार्च को हुए हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है।होटल के स्टाफ मनीष गोप की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के आरोपियों की सूचना मिलने पर उनकी धर पकड़ के लिए रांची पुलिस की विशेष टीम धनबाद गई थी।

जहां अपराधियों से मुठभेड़ हुई।इस मुठभेड़ में दो अपराधियों को पुलिस की गोली लगी। जिससे वह घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि हत्याकांड को अंजाम देने के दौरान बाइक चला रहे और रेकी करने वाले अन्य दो अपराधियों को भी पुलिस ने धर दबोचा है।
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जो गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करते थे। इनसे पूछताछ में 60 देश और विदेश के वैसे अकाउंट्स की जानकारी मिली है। जिसमें रंगदारी के रुपए ट्रांसफर किए जाते थे। वही प्रिंस खान को कुछ सफेद पोस लोग भी मदद करते थे। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। कुबेर उर्फ मनीष सिंह और अफजल अमन उर्फ विराट कोहली को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी। जबकि बाइक चलाने वाले पप्पू भुईया और रेकी करने वाले मोहम्मद सद्दाम अलम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुबेर कोलांचल शांति सेना गिरोह का भी सदस्य रह चुका है।
16 मार्च की सुबह को धनबाद में बोरागढ़ और भागाबांध ओपी के सीमावर्ती क्षेत्र के खण्डरनुमा मकान में प्रिंस खान के छुपे अन्य अपराधियों के साथ रांची पुलिस और धनबाद पुलिस के संयुक्त टीमों के साथ मुटभेड़ हुई। जिसमें विक्की डोम और कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह को पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। जबकि अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ विराट कोहली को भागने के दौरान जख्मी हो गया।इस दौरान धनबाद पुलिस का गश्ती गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई और घटनास्थल से अवैध आर्म्स एमुनेशन और खोखा को बरामद किया गया है। इस संबध में पुटकी थाना काण्ड सं0-31/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर एयरपोर्ट थाना काण्ड-12/26 में
बता दें कि गैंगस्टर प्रींस खान, सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर घटना को कारित करवा रहा है। वर्तमान में दोनों गिरोह एक ही साथ मिलकर काम कर रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछ-ताछ के क्रम में दोनों अपराधिक संगठित गिरोह के महत्वपूर्ण जानकारिया पुलिस के हाथ लगी है। जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।इनके पास घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल,2 मोबाईल फोन बरामद किए गए है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






