हैवानियत की हद पार.. Lucknow में युवक ने 10 साल के रोजेदार मासूम को सिर के बल उठाकर पटका, बच्चे की हालत गंभीर
अपने ही मोहल्ले का रहने वाला 22 वर्षीय फहद उर्फ प्रिंस ने बच्चे के साथ ऐसी बर्बरता को अंजाम दिया है कि रूह कांप जाए. घटना यूपी के लखनऊ स्थित गोलागंज की है जहां युवक ने बच्चे को अपने बराबर उठाकर जोरदार पटक डाला.

UP (Lucknow): लखनऊ हैवानियत की एक हद पार करने वाली घटना का साक्षी बन गया है. गोलागंज के नारायण रोड इलाके में बच्चे खेल रहे होते हैं, तभी एक युवक आकर अचानक एक नन्हें मासूम को हाथ से सिर तक उठा लेता है, जब तक वहां मौजूद बच्चे कुछ समझ पाते, हैवान युवक बच्चे को जोरदार जमीन पर सर के बल पटक देता है.
बच्चे का नाम अब्दुल नासिर बताया जा रहा है. दस वर्ष का अब्दुल गोलागंज निवासी हयात हुसैन का पुत्र है. जानकारी के अनुसार अब्दुल रोजे पर था, जब यह घटना अकारण उसे साथ घटी. घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब बच्चा अब्दुल रोजे की नमाज के बाद अन्य स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था.
बताया जा रहा है कि युवक ने पहले बच्चे की पिटाई की. फिर भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसे उठाकर बलपूर्वक पटक डाला. बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामला लखनऊ के गोलागंज वार्ड थाना वजीरगंज की घटना बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार युवक के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. लेकिन, हैवान युवक को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है. पीड़ित बच्चे के परिजन बता रहे हैं कि युवक के द्वारा परिवार से सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है.
उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.
युवक ने गर्दन और पैरों से पकड़कर पटका
आरोप है कि तभी मोहल्ले में रहने वाला 22 वर्षीय फहद उर्फ प्रिंस वहां पहुंचा. उसने अब्दुल को गर्दन और दोनों पैरों के बीच से पकड़कर सिर से ऊपर उठा लिया. पूरी ताकत से पक्की गली में पटक दिया. बच्चा बेहोश हो गया.
पहले बताया, खेलते समय गिरा
घटना के बाद आरोपी के चाचा राशिद और घर की महिलाएं बच्चे को उसके घर ले गईं. परिजनों को बताया कि खेलते समय गिरकर वह बेहोश हुआ है. बाद में उसे हुसैनगंज स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने न्यूरो सर्जन को दिखाने की सलाह दी. इसके बाद इंदिरानगर के एक निजी अस्पताल में जांच कराई गई.
रिपोर्ट मांगने पर इनकार
22 फरवरी को तबीयत बिगड़ने पर जब नासिर के परिजनों ने जांच रिपोर्ट मांगी तो आरोप है कि आरोपी पक्ष ने रिपोर्ट देने से मना कर दिया. इसी दौरान साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को बताया कि नासिर को जानबूझकर उठाकर पटका गया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi में धुर्वा विद्युत सबस्टेशन के गेट पर मिला PLFI लिखा पत्र, इलाके में दहशत का माहौल

सरायकेला में युवक ने एक महिला के साथ की जमकर मारपीट, Video वायरल






