सुबह-सुबह चाकू लेकर थाने पहुंचा पति, बोला- भाभी के साथ संबंध होने का ताना दिया तो...
राजगीर में शनिवार सुबह एक महिला की हत्या के बाद उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आरोपी खुद थाने पहुंच गया। पुलिस की पूछताछ में एक वजह सामने आई है, लेकिन परिवार की ओर से


65 वर्षीय बच्ची देवी की धारदार चाकू से हत्या करने के बाद उनके पति गिन्नी मालाकार खुद थाने पहुंचता है। हाथ हाथ में धारदार चाकू लिए वह सारी जानकारी पुलिस के सामने रख देता है। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर देती है।
चापाकल पर शुरू हुआ विवाद
मामला राजगीर के माली टोला का है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बातें सामने आई। हालांकि हर पहलू को सामने रखकर जांच किया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में गिनी मालाकार ने बताया कि वह पिछले करीब 5 साल से अपनी पत्नी और बेटों से अलग रह रहा है। शनिवार को जब सुबह वह छाप कल पर बाल्टी में पानी भर रहा था उसी दौरान बच्ची देवी ने उसका पानी गिरा दिया।
इसी बात को लेकर दोनों में तनातनी शुरू हो गई। आरोपी के मुताबिक विवाद के दौरान उनका बेटा भी वहां पहुंच गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। उन्होंने यह आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने भी उनका बचाव नहीं किया इससे वह और भड़क गया। इसके बाद उसने कमरे में जाकर चाकू लाया और अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। गौरतलब है कि परिवार की कहानी इससे बिल्कुल अलग है।
जमीन का विवाद हो सकता है कारण
मृतिका का बेटा उपेंद्र मालाकार ने अपने पिता के दावों को खारिज करते हुए बताया कि उसकी मां सुबह दूध लेने के लिए घर से निकल रही थी तभी उसका पिता चाकू से हमला कर देता है। उपेंद्र के मुताबिक उसे समय घर पर ऐसा कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था जिससे हत्या की नौबत आ जाए। उसने अपने पिता पर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद करने का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के नाम करीब एक एकड़ 6 डेसिमल की जमीन है। बेटा का दावा है कि उसके पिता जमीन अपने नाम करवाना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने बच्ची देवी पर जानलेवा हमला किया। यही वजह है कि पुलिस अब जमीन से जुड़े विवाद की पहलू की भी जांच कर रही है।
हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा पति
घटना के बाद गिन्नी मालाकार खुद राजगढ़ थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछता आज जारी है। पूछताछ में आरोपी ने अभी दावा किया कि वह लंबे समय से अपनी पत्नी की बातों से परेशान था। उसने यह भी बताया कि करीब 30 साल पहले ही पत्नी की हत्या कर देने वाली बात भी उसने कही थी। हालांकि इन दावों की परिस्थितियों और सत्यता की जांच की जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









