राजधानी रांची में लूट की घटना को अंजाम देकर,अपराधियों ने दी पुलिस को चुनौती
रांची:डोरंडा थाना क्षेत्र के शॉपिंग मार्ट में चार हथियारबंद अपराधियों द्वारा मंगलवार देर रात नगद 67 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

हेलमेट पहन कर अपराधियों के द्वारा मार्ट के कर्मियों को कब्जे में लिया गया। फिर कैश काउंटर से रुपए लूट लिए गए और वहां से फरार हो गए। संचालक नीरज कुमार यादव ने इस मामले की जानकारी डोरंडा पुलिस को दी।जिसके बाद हटिया डीएसपी पीके मिश्रा, डोरंडा थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की है।
सीसीटीवी तस्वीर में साफ दिख रहा है अपराधी मार्ट में घुसे 2 मिनट इधर-उधर देखा। जब देखा कि दुकान में ग्राहक नहीं है। तब सभी अंदर घुसे और वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को कब्जे में लिया और कैश काउंटर पर बैठे कर्मी से काउंटर में रखे रुपए देने को कहा। डर कर उसे कर्मी ने कैश अपराधियों के हवाले कर दिया। वहां से अपराधी गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि दो बाइक पर चार अपराधी पहुंचे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भागलपुर में चार पहिया वाहन ने तीन स्कूली बच्चों को रौंदा ! गंभीर हालत में मायागंज रेफर

फुल फॉर्म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, काम में लापरवाही पर अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार






