Ranchi: भीड़ में घुसी अनियंत्रित कार, एक की मौके पर हो गई मौत
रांची के टाटीसिलवे में डोल मेले का आयोजन हो रखा था, जहां एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.

Jharkhand (Ranchi): राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. टाटीसिलवे से अनगड़ा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लगे डोल मेला में अचानक एक अनियंत्रित कार घुस गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कार जमशेदपुर नंबर की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. इसके बाद कार सीधे मेले में मौजूद लोगों की भीड़ की तरफ घुस गई, जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए.
रिपोर्ट: राजेश सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






