Holi@NaxatraNews: होलिया में उड़े रे गुलाल.. 'Naxatra News' के आंगन में
आपको हम अपने न्यूज रूम के जिस होली की महफिल से रूबरू कराने जा रहे हैं, उसे हुबहू अनुभव आप हमारा यह लेख पढ़कर या चैनल पर जाकर कर सकते हैं. हम इस लेख में आपका परिचय होली के रंगों से सराबोर खुशनुमा चेहरों से करांएगे.

Holi@NaxatraNews: होली आई रे आई रे सरकार.. होली आई रे.. रंगोत्सव के इस मौके पर लोक प्रचलित गायिका मृणालिनी अखौरी ने ऐसा शमा बांधा कि न्यूज रूम के सभी सदस्य झूमने को मजबूर हो गए. नक्षत्र न्यूज के रांची स्थित कार्यालय में होली के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

जोगी जी ढूंढ के ला दो.. जोगी जी वाह जोगी जी..
आम धारणा यह है कि व्यक्ति को नशे की हालत में आने के लिए किसी नशीले पदार्थ की आवश्यकता होती है. इस बात में पूरी सच्चाई है, लेकिन यह भी शत् प्रतिशत सत्य है कि सिर्फ नशीले पदार्थ के ही सेवन से नशा नहीं होता, कुछ नशे ऐसे होते हैं जो अनचाहे ही चढ़ जाते हैं, और चाहकर भी हमारे पैर थिरकने से नहीं रुक पाते. ये नशा होता है आज नक्षत्र न्यूज के प्रांगन में सजी होली की महफिल जैसा, जिसमें पूरी होती है मनभावन गानों की फरमाइश और मन चाहकर भी अपने खास लोगों के साथ बेझिझक झूमने से रुक नहीं पाता.

Holi के खास मौके पर Naxatra News के न्यूज रूम में विशेष महफिल सजाई गई थी. इस विशेष कार्यक्रम के लिए लोक प्रचलित गायिका मृणालिनी अखौरी को आमंत्रित किया गया था. जिनके साथ तबलावादक जाहिद खान भी अपनी खास प्रस्तुति से इस कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए मौजूद थे.

नक्षत्र न्यूज के इनपुट हेड निलय सिंह ने भी अपनी गायिकी के हुनर से होली के इस मौके पर खास रंग भरने का काम किया. प्रतिदिन समाज, राजनीति आदि विभिन्न प्रकार की खबरों की बाढ़ में पूरी लगन से बहने वाले इन पत्रकारों के लिए ऐसी संगीतमय महफिल किसी बूस्टर से कम नहीं होती. कुछ इन्हीं विशेष लम्हों को संजोते हुए पर्व त्योहार, परिवार, निजी सुख आदि सब भूलकर लगे रहते हैं आप तमाम जनता तक शत प्रतिशत प्रमाणित खबर पहुंचाने के काम में.
हमारे सभी दर्शकों व पाठकों को पूरे Naxatra News परिवार की ओर से होली की अनहद शुभकामनाएं. हम आशा करते हैं कि आपकी आपके परिवार संग यह होली खुशनुमा पलों से पटी रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






