जमशेदपुर में हुए आफताब मर्डर केस में मुख्य शूटर गिरफ्तार
बर्मामाइंस में हुई आफताब आलम हत्या मामले में SIT ने मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार और बाइक भी बरामद की।

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में मोहम्मद आफताब आलम की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद गठित विशेष जांच दल (SIT) ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटरों और षड्यंत्रकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 अगस्त की रात हुई थी फायरिंग, इलाज के दौरान हुई मौत
गौरतलब है कि 2 अगस्त की रात रेलवे कंटेनर यार्ड के पास मोहम्मद आफताब आलम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। गंभीर रूप से घायल आफताब को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
बैचिंग प्लांट में छापेमारी कर दबोचे गए आरोपी
हत्या के बाद गठित SIT ने लगातार जांच करते हुए बर्मामाइंस स्थित एक बैचिंग प्लांट में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मामले के मुख्य शूटर शहबाज उर्फ मोहम्मद शहबाज उर्फ भोंदू, मोहम्मद रेहान उर्फ अब्दुल रेहान और शेख रहीम को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, वारदात में शामिल दो विधि-विरुद्ध किशोरों को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।
हथियार और बाइक भी बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और हीरो कंपनी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अपर बाजार के दुकानदारों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत!, रांची नगर निगम की कार्रवाई पर लगी रोक

रांची में यहां कल साढ़े 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, निपटा लें घर के जरूरी काम







