गिरिडीह नगर निगम का आपसी संवाद कार्यक्रम संपन्न, त्योहारों को देखते हुए सफाई व्यवस्था तेज करने पर बनी सहमति
बैठक में आगामी पर्व को देखते हुए सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान देने पर चर्चा की गई. ईद और रामनवमी के साथ चैती छठ को लेकर सफाई व्यवस्था तेज करने पर भी सहमति बनी.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह नगर निगम का आपसी संवाद कार्यक्रम बुधवार को हुआ. इस दौरान संवाद कार्यक्रम में मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार के साथ 36 वार्ड पार्षद भी शामिल हुए. संवाद कार्यक्रम में शहरी इलाके में अधूरे पड़े पीएम आवास को लेकर खास चर्चा की गई.

इस दौरान कई वार्ड पार्षदों ने सुझाव दिया तो मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि हर हाल में वार्ड पार्षद के अनुशंसा पर ही पीएम आवास योजना को स्वीकृति दिया जाएगा. जितनी सूची आएगी, उसी अनुसार आवास योजना लाभुकों को उपलब्ध कराया जाएगा.
इधर बैठक में आगामी पर्व को देखते हुए सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान देने पर चर्चा की गई. ईद और रामनवमी के साथ चैती छठ को लेकर सफाई व्यवस्था तेज करने पर भी सहमति बनी. बैठक में वार्ड पार्षद संजीव कुमार गुड्डू, दीपक यादव, रंजीत यादव, सैफ अली, ज्योति मरांडी, नीलम झा, मोहम्मद लल्लू समेत कई वार्ड पार्षद शामिल हुए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






