CM Hemant Soren से गौरव गोगोई की मुलाकात, असम चुनाव समेत कई मुद्दों पर हुई बातचीत
असम चुनाव को ध्यान में रखते हुए जेएमएम की तैयारियां तेज होती नजर आ रही हैं. आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई से खास मुलाकात की.

Jharkhand (Ranchi): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की. यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें दोनों नेताओं के बीच कई अहम विषयों पर चर्चा की गई.

असम में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसमें जेएमएम की प्रमुख पार्टी के तौर पर हाथ आजमाने की तैयारी में जुड़ी हुई है. इसी क्रम में सीएम हेमंत सोरेन की गौरव गोगोई से यह मुलाकात अहम मानी जा रही है. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और गौरव गोगोई के बीच आगामी असम विधानसभा चुनाव, झारखंड में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने विकास, सुशासन और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए.
इसके साथ ही झारखंड में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ.
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री भंवर जितेंद्र सिंह तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू भी उपस्थित रहे. सभी नेताओं के बीच समसामयिक राजनीतिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






