17वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, खेल भावना फिट होंगे जवान
रांची:17वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से 19 मार्च तक के लिए किया गया है।इसका उद्घाटन डोरंडा के जैप वन ग्राउंड में किया गया। उदघाटन समारोह के मौके पर झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में रेंज के आठ टीमों के खिलाड़ी भाग रहे है। प्रतियोगिता के दौरान कुल 26 खेलों का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य रूप से हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, कुश्ती, जिमनास्टिक, कराटे, कबड्डी, योगा, बैडमिंटन और टेबल टेनिस शामिल है।
इस मौके पर झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा है खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के बीच खेल भावना,टीमवर्क और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना है।
वहीं जैप डीआईजी कार्तिक एस ने कहा कि यह प्रतियोगिता जवानों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 से लेकर अब तक झारखंड के स्थापना के बाद झारखंड पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 65 से अधिक मेडल जीते है। वही और राष्ट्रीय स्तर पर 300 से अधिक मेडल जीतने में झारखंड पुलिस को सफलता मिली है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया

पलामू डीसी की सख्ती: अधूरे कार्यों पर नाराजगी, समय पर काम नहीं शुरू करने वाले संवेदकों को डिबार करने के निर्देश







