‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ अभियान को रफ्तार,हर रविवार साइकिल चलाएगी SSB
मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर SSB 21वीं वाहिनी ने बगहा से वाल्मीकिनगर गंडक बैराज तक ‘फिट इंडिया–संडे ऑन साइकिल’ रैली निकाली। SSB जवानों के साथ पुलिस, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।


बगहा: महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर SSB 21वीं वाहिनी की ओर से ‘फिट इंडिया–संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में निकली इस रैली में SSB के अधिकारी-जवानों के साथ बिहार पुलिस के कर्मी, स्कूली बच्चे, स्थानीय नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
रैली की शुरुआत SSB 21वीं वाहिनी के मंगलपुर कैंपस, बगहा से हुई और साइकिल सवार गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर तक पहुंचे। रैली के जरिए सीमा क्षेत्र के युवाओं और आम लोगों को नियमित साइकिल चलाने, व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी फायदेमंद है। उन्होंने लोगों से हर रविवार साइकिल चलाने की अपील करते हुए ‘संडे ऑन साइकिल’ को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
बगहा से वाल्मीकिनगर तक दिखा जोश
रैली के दौरान SSB जवान रामपुर चौक, गोबरहिया बॉर्डर रोड, भेड़ियारी चौक और लक्ष्मीपुर चौक होते हुए आगे बढ़े। अलग-अलग सीमा चौकियों के जवान भी चरणबद्ध तरीके से रैली में शामिल होते गए।
टंकी बाजार पेट्रोल पंप के पास गंडक बराज सीमा चौकी के बलकर्मियों के साथ बिहार पुलिस के अधिकारी-जवान, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग भी साइकिल रैली का हिस्सा बने। इसके बाद सभी प्रतिभागी गंडक बैराज होते हुए कंट्रोल रूम पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत
गंडक बैराज कंट्रोल रूम के पास स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया। कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत सहित अन्य प्रतिभागियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान फिटनेस, स्वास्थ्य, स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली ने लोगों को यह संदेश भी दिया कि नियमित साइकिलिंग जैसी छोटी आदतें स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवहट्टा में 4 दिन से सफाई ठप! कर्मियों ने नगर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, अब DM से होगी ‘आर-पार’ की बात

बिहार में देर रात ‘तबादला एक्सप्रेस’! 83 अफसर इधर से उधर, शेखपुरा-मोतिहारी समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल







