State Bar Council चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह, गिरिडीह से चार उम्मीदवार
झारखंड बार काउंसिल को लेकर मतदान जारी है. जिसे लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है. गिरिडीह से चार उम्मीदवार मैदान पर हैं.

झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव गुरुवार को पूरे राज्य में होने जा रहा है. गिरिडीह में भी जिला अधिवक्ता संघ भवन में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है. इस दौरान जिले के करीब 900 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. गिरिडीह में चुनाव की सारी प्रक्रिया बतौर रिटर्निंग ऑफिसर गिरिडीह अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रकाश सहाय की देख-रेख में हो रही है. वहीं मतदान प्रक्रिया पर कैमरे से नजर रखी जा रही है.
बताते चलें कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 25 पदों के लिए कुल एक सौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं. इसके लिए रांची के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों में मतदान की प्रकिया जारी है. इस चुनाव में गिरिडीह से अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत के अलावा पूर्व से स्टेट बार कांउसिल के सदस्य रह चुके परमेश्वर मंडल सहित मीरा कुमारी और श्याम सुंदर भी चुनावी मैदान में खड़े है.
मतदान प्रक्रिया के दौरान मौके पर मौजूद संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 10 से शुरू हो चुकी थी, जो शाम को पांच बजे तक चलेगी. बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद उनकी और रांची से आए रिटर्निंग ऑफिसर व प्रत्याशी की मौजूदगी में रांची से आए बैलेट पेपर को बॉक्स में सीलबंद कर रांची भेजा जायेगा.
इधर गिरिडीह अधिवक्ता संघ के महासचिव सह स्टेट बार कांउसिंल चुनाव के प्रत्याशी चुन्नूकांत ने कहा कि चुनाव को लेकर अधिवक्ता मतदाताओं में काफी उत्साह है और वे पूरी सक्रियता के साथ अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






