Jharkhand Police थानों को मिलेगी जर्जर वाहनों से मुक्ति, 12 अत्याधुनिक थानों के निर्माण को हरी झंडी
झारखंड के विभिन्न थानों को नए चमचमाते वाहन सौंपे जा रहे हैं. साथ ही 12 जिलों को नए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस थानों के निर्माण को भी स्वीकृति दे दी गई है.

Jharkhand (Ranchi): राज्य के थानों को अब पुराने और जर्जर पुलिस वाहनों की समस्या से मुक्ति मिलने वाली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. यह कार्यक्रम 12 नए अत्याधुनिक थानों के ऑनलाइन शिलान्यास के लिए आयोजित किया गया. इसके साथ ही वाहनों के वितरण को लेकर प्रथम चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दो पहिया वाहनों को थानों को सौंपे जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दो पहिया वाहन थानों को सौंपे जाने हैं.
इन जिलों को मिलेंगे इतने वाहन



12 अत्याधुनिक थानों की लागत
ये अत्याधुनिक पुलिस थाने पारंपरिक थानों की तुलना में अधिक सुविधाओं से लैस होते हैं. ये आधुनिक तकनीक, पारदर्शी कार्यप्रणाली और बेहतर बुनियादी ढांचे पर आधारित होते हैं. राजधानी रांची सहित 12 जिलों में संयुक्त पुलिस स्टेशन बनेंगे. इसके निर्माण की राशि के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. ये पुलिस स्टेशन रांची, दुमका, गुमला, बोकारो, धनबाद, देवघर, चतरा, पलामू, हजारीबाग, गिरिडीह, गढ़वा और पूर्व सिंहभूम में बनेंगे. इनकी लागत 19 करोड़ 25 लाख बताई जा रही है. इन थानों के परिसरों की खासियत होगी कि इस एक परिसर में चार अलग-अलग थाने होंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






