RIMS ब्लड बैंक में संकट की स्थिति, मरीजों के परिजन परेशान
रिम्स रांची के ब्लड बैंक की स्थिति बदहाल अवस्था में नजर आ रही है. ड्यूटी पर बैठने वाले डॉक्टर भी नदारद रहते हैं और न पर्याप्त ब्लड ही उपलब्ध है.

Jharkhand (Ranchi): दुनिया भर में LPG किल्लत के बाद यह खबर विचलित करने वाली है. दरअसल अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाला रिम्स एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह बनी है रिम्स ब्लड बैंक की बदहाल स्थिति. हालात ऐसे हो गए हैं कि यहां खून की भारी कमी देखने को मिल रही है.
नक्षत्र न्यूज़ की टीम जब रिम्स ब्लड बैंक पहुंची तो वहां की तस्वीर चौंकाने वाली थी. पूरा ब्लड बैंक लगभग खाली पड़ा था. चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था. डॉक्टर ऑन ड्यूटी का नोटिस तो लगा हुआ था, लेकिन कई कुर्सियां खाली पड़ी थीं. जहां से ब्लड कलेक्शन और वितरण होता है, वह काउंटर भी खाली दिखाई दिया. यह दृश्य खुद बयां कर रहा था कि रिम्स ब्लड बैंक की स्थिति कितनी गंभीर हो चुकी है.

ब्लड लेने पहुंचे कुछ परिजनों से बातचीत में उनकी परेशानी साफ झलक रही थी. कोई चाईबासा से अपने कैंसर मरीज के लिए ब्लड लेने आया था, तो कोई प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती महिला के लिए. लेकिन कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा.
वहीं रिम्स ब्लड बैंक की प्रभारी डॉक्टर सुषमा का कहना है कि हाल के दिनों में स्वैच्छिक रक्तदान और रक्तदान शिविर कम लग पाने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है. अस्पताल की ओर से मरीजों के परिजनों को ब्लड उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आपूर्ति कम होने के कारण मुश्किलें बढ़ गई हैं.
नक्षत्र न्यूज़ अपने दर्शकों और पाठकों से अपील करता है कि आगे आएं और स्वैच्छिक रक्तदान करें, ताकि राज्य के ब्लड बैंको में खून की यह कमी दूर हो सके और किसी जरूरतमंद मरीज को निराश होकर लौटना न पड़े.
रिपोर्ट: सत्यव्रत किरण
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






