Badshah का 'Tateeree' बना विवाद की वजह, हरियाणा हाई कोर्ट ने पेश होने के दिए आदेश
चंद रोज पहले बादशाह का नया गाना लॉन्च हुआ था. जिसके कारण अब उन्हें हरियाणा हाई कोर्ट से पेश होने का आदेश मिल गया है. गाने का नाम Tateeree है, जिसे यूट्यूब पर लॉन्च किया गया था.

Badshah New Song: बॉलिवुड रैपर- सिंगर बादशाह द्वारा कुछ दिनों पहले 'टटीरी' नाम से एक हरियाणवी लोक गीत लॉन्च किया गया था. जिसको लेकर रैपर विवादों में घिर चुके हैं. इस गाने को लेकर हरियाणा के पंचकुला और जींद के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. आरोप है कि गाने में स्कूल की लड़कियों को अभद्र तरीके से फिल्माया गया है. साथ ही कई आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है. थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और कोर्ट ने बादशाह को 13 मार्च को पेश होने के आदेश दिए हैं.
गाने की यूट्यूब पर हालिया स्थिति को देखें, तो इसे बादशाह के चैनल पर देखा नहीं जा सकता, क्योंकि इसे हटा दिया गया है. गाने की बात करें तो इसमें स्कूल की कुछ लड़कियों को बैग हवा में उछालते दिखाया जाता है. साथ ही जिन शब्दों का लिरिक्स में प्रयोग होता है, वे भी बेहद आपत्तिजनक होते हैं. जिन्हें कभी लड़कियों के लिए तो कभी सिंगर के विरोधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
आपत्ति सिर्फ गाने के बोल को ही लेकर नहीं जताई जा रही है. वीडियो में हरियाणा रोडवेज की बसों का भी इस्तेमाल किया गया है. बताया जा रहा है कि इसके इस्तेमाल की भी इजाजत नहीं ली गई थी.
7 मार्च को बादशाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है. उन्होंने हरियाणा से होने की बात कही. साथ ही कहा कि वे खुद कभी नहीं चाहेंगे कि उनके द्वारा उनके ही लोगों को उनके गाने से ठेस पहुंचे. आगे कहते हैं कि फिर भी गाने के उस एक हिस्से के द्वारा किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे तहे दिल से क्षमा चाहते हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लोकसभा में Priyanka Gandhi Vadra का Amit Shah पर तंज, 'चाणक्य आज जिंदा होते तो..

महिला आरक्षण को तुरंत करे लागू, परिसीमन के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों और राज्यों के साथ हो चर्चा: कांग्रेस







