मनोरंजन जगत के बाद अब समाज सेवा में कदम, जानिए क्या है शिवानी शर्मा फाउंडेशन का खास मकसद
मनोरंजन और फैशन जगत में अपनी खास पहचान बनाने के बाद शिवानी ने आधिकारिक रूप से 'शिवानी शर्मा फाउंडेशन' की शुरुआत की है। Glam Carpet Pvt. Ltd. और Boonne Fashion की संस्थापक शिवानी अब इस नई पहल के जरिए समाज के जरूरतमंद तबके की मदद करती नजर आएंगी।

Shivani Sharma Foundation: फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और बड़े फैशन कैंपेन से लोगों का दिल जीतने वाली मशहूर भारतीय अभिनेत्री, उद्यमी और मॉडल शिवानी शर्मा ने अब सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। मनोरंजन और फैशन जगत में अपनी खास पहचान बनाने के बाद शिवानी ने आधिकारिक रूप से 'शिवानी शर्मा फाउंडेशन' की शुरुआत की है। Glam Carpet Pvt. Ltd. और Boonne Fashion की संस्थापक शिवानी अब इस नई पहल के जरिए समाज के जरूरतमंद तबके की मदद करती नजर आएंगी।

बच्चों की शिक्षा पर रहेगा पूरा फोकस
शिवानी शर्मा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को सशक्त बनाना, बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का इंतजाम करना, स्वास्थ्य सेवाओं में सहायता पहुंचाना और सामुदायिक कल्याण से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाना है। अपनी इस पहल को लेकर शिवानी का कहना है कि हर महिला और बच्चे को ऐसा माहौल और सहयोग मिलना ही चाहिए, जिससे वे अपनी असली क्षमता को पहचान सकें और आत्मनिर्भर बनकर समाज में आगे बढ़ सकें।
ग्लैमर की दुनिया से समाज सेवा तक
अपनी इस नई शुरुआत पर विचार साझा करते हुए शिवानी शर्मा ने कहा कि किसी भी इंसान की सफलता सिर्फ उसकी पेशेवर उपलब्धियों या करियर तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि उनका यह फाउंडेशन जरूरतमंदों तक सीधी मदद पहुंचाने, लोगों के कौशल विकास को बढ़ावा देने और सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मुहैया कराने की दिशा में पूरी निष्ठा से काम करेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Happy Friendship Day: हर मुश्किल में जो साथ खड़ा रहे, वही है असली दोस्त जो हर हाल में कहे- मैं हूं ना

जंगल सफारी पर लगी रोक, Betla National Park 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद







