"रात में आया भाई, गले से लगाया...", सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का छलका दर्द, MS Dhoni पर भी कही बड़ी बात
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई से जुड़े भावुक अनुभव साझा किए और बताया कि निधन के बाद एमएस धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया।

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के बेहद टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए 6 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके फैंस और परिवार के दिलों में वो आज भी पूरी तरह जिंदा हैं। सुशांत की मौत क्यों और किन परिस्थितियों में हुई, इसका जवाब भले ही आज तक फैंस को न मिला हो, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों को भावुक कर देती हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर Insta पर अपने भाई की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में श्वेता ने अपने भाई की मौजूदगी और उनसे जुड़े कई रोंगटे खड़े कर देने वाले किस्से शेयर किए हैं, जिन्हें सुनकर कोई भी इमोशनल हो जाएगा।
"अस्थियों वाले कमरे में आया था भाई, घंटों की बात"
एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने बताया कि सुशांत के जाने के बाद भी वो मेडिटेशन और अपने सपनों में भाई के होने के अहसास को फील करती हैं। श्वेता ने वो बेहद भावुक पल याद किया जब वो पटना में अपने भाई की अस्थियां विसर्जन करने आई थीं। श्वेता के मुताबिक, जिस कमरे में सुशांत की अस्थियां रखी थीं, उसी कमरे में रात को सुशांत उनसे मिलने आया था। उसने आकर श्वेता से घंटों बातें कीं, उन्हें गले लगाया और गाल पर Kiss भी किया। श्वेता का कहना है कि उन्होंने उस वक्त अपने भाई की सांसों और उसकी स्मैल तक को महसूस किया था, जिसके बाद ही उन्हें अंदर से सुकून मिला था।
COVID की वजह से नहीं आ सकी थीं भारत
श्वेता ने उस खौफनाक पल का भी जिक्र किया जब उन्हें कैलिफोर्निया में भाई के निधन की खबर मिली थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त वहां रात थी और वो अपने बेड पर थीं। जैसे ही उन्होंने यह दुखद खबर सुनी, उनका पूरा शरीर सुन्न पड़ गया। शुरुआत में आध्यात्मिक होने की वजह से वो थोड़ी शांत रहीं, लेकिन थोड़ी ही देर में उनका सब्र टूट गया और वो चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगीं। उस वक्त पूरी दुनिया में COVID की पाबंदियां लगी हुई थीं, जिसकी वजह से वो भारत नहीं आ सकीं और अपने भाई को आखिरी गुडबाय भी नहीं बोल पाईं।
MS Dhoni ने नहीं किया परिवार से कोई संपर्क
सुशांत सिंह राजपूत के करियर में फिल्म 'MS Dhoni - The Untold Story' एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित हुई थी। इस बायोपिक में सुशांत ने क्रिकेटर MS Dhoni का रोल इतने शानदार तरीके से निभाया था कि हर कोई उनका कायल हो गया था। हालांकि श्वेता ने पॉडकास्ट में खुलासा करते हुए बताया कि सुशांत के इतने बड़े हादसे के बाद MS Dhoni ने उनके परिवार से कोई संपर्क नहीं किया। श्वेता ने कहा कि कंगना रनौत और इंडस्ट्री के कुछ अन्य सेलेब्स ने जरूर उनसे संपर्क कर उनका हाल-चाल जाना था, लेकिन MS Dhoni की तरफ से कोई मैसेज या फोन नहीं आया था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Happy Friendship Day: हर मुश्किल में जो साथ खड़ा रहे, वही है असली दोस्त जो हर हाल में कहे- मैं हूं ना

जंगल सफारी पर लगी रोक, Betla National Park 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद







