रांची-धनबाद में CBI की बड़ी रेड, ₹48 हजार रिश्वत लेते CISF के 3 अफसर गिरफ्तार
रांची और धनबाद में CBI ने 48 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते CISF के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पांच आवासीय और आधिकारिक ठिकानों पर छापेमारी की गई।

Ranchi/Dhanbad: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को CBI की टीम ने राजधानी रांची और कोयलांचल धनबाद में एक साथ छापेमारी करते हुए ₹48 हजार की रिश्वत लेते CISF के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अधिकारियों में सीनियर अकाउंट ऑफिसर संतोष कुमार महतो और दो सहायक अकाउंट ऑफिसर सुनील कुमार व सुजीत कुमार शामिल हैं। आरोप है कि तीनों अधिकारियों ने एक बिल के भुगतान और प्रशासनिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही अधिकारियों ने रिश्वत की रकम ली, CBI की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद पांच ठिकानों पर छापेमारी
तीनों अधिकारियों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद CBI की अलग-अलग टीमों ने रांची और धनबाद स्थित उनके कुल पांच आवासीय और आधिकारिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान कई दस्तावेज, वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े कागजात और कुछ नकदी मिलने की बात सामने आई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नेपाल के पानी से साहिबगंज में हाहाकार!, कारगिल दियारा में भारी कटाव, घर छोड़ ऊंचे स्थानों की ओर भागे लोग

CBI के बिछाए जाल में फंसे घूसखोर अफसर!, AG ऑफिस रांची के पास लेखा दफ्तर में छापेमारी, रिश्वत लेते धरे गए अकाउंटेंट







