नेपाल के पानी से साहिबगंज में हाहाकार!, कारगिल दियारा में भारी कटाव, घर छोड़ ऊंचे स्थानों की ओर भागे लोग
नेपाल की बाढ़ के बाद साहिबगंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। कारगिल दियारा में भीषण कटाव से दर्जनों घर नदी में समा गए।

Sahibganj: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। राज्य का साहिबगंज जिला गंगा नदी के उफान के चलते बाढ़ की गंभीर चपेट में आ गया है। गंगा की सहायक नदियों गंडक और कोसी में भारी मात्रा में पानी आने के कारण गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान (27.25 मीटर) से 58 सेंटीमीटर ऊपर यानी 27.85 मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि पानी के बहाव की गति में आंशिक कमी आई है, लेकिन नेपाल से छोड़ा गया पानी बिहार होते हुए झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मचाने की आशंका पैदा कर रहा है।
कारगिल दियारा में भीषण कटाव, दर्जनों मकान गंगा में समाए
सदर प्रखंड अंतर्गत कारगिल दियारा इलाके में गंगा नदी का भीषण कटाव शुरू हो गया है। देखते ही देखते दर्जनों पक्के व कच्चे मकान नदी के गर्भ में समा गए हैं। समूचा दियारा इलाका जलमग्न हो चुका है, जिससे वहां रहने वाले परिवारों में अफरा-तफरी मच गई है। अपनी जान-माल की रक्षा के लिए ग्रामीण तेजी से सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।
राहत शिविरों में भोजन, पानी और दवाइयों की व्यवस्था
बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की टीमें लगातार दियारा और तटवर्ती इलाकों का दौरा कर रही हैं। बाढ़ पीड़ितों और मवेशियों को सुरक्षित आश्रय देने के लिए प्रशासन की ओर से कई राहत केंद्र (रिलीफ सेंटर) बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर प्रभावित परिवारों के लिए शुद्ध पेयजल, भोजन और जरूरी चिकित्सीय दवाओं की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील
सदर SDO अमर जान आइंद ने बताया कि बाढ़ से होने वाले संभावित जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए दियारा इलाकों में लगातार लाउडस्पीकर से माइकिंग कराई जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

न दवा मिली, न सही इलाज..., रांची के गुरु नानक अस्पताल से बाहर आते ही फूटा मरीज का दर्द, बयां की आपबीती

CBI के बिछाए जाल में फंसे घूसखोर अफसर!, AG ऑफिस रांची के पास लेखा दफ्तर में छापेमारी, रिश्वत लेते धरे गए अकाउंटेंट







