नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता
नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ के बीच रांची के कोकर निवासी 41 वर्षीय राम प्रसाद घोष लापता हैं। परिवार करीब एक दिन से फोन और WhatsApp के जरिए संपर्क की कोशिश कर रहा है।

Ranchi: नेपाल में तिब्बत सीमा से अचानक आई बाढ़ ने कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। रसुवा जिले में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई लोगों के हताहत और घायल होने की सूचना है। इसी बीच रांची के कोकर हैदर अली निवासी 41 वर्षीय राम प्रसाद घोष के लापता होने की खबर से उनके परिवार में मातम जैसा माहौल है।
बाढ़ की सूचना मिलने के बाद से परिवार के लोग लगातार राम प्रसाद से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन करीब एक दिन बीत जाने के बाद भी उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार के लोग फोन, WhatsApp मैसेज, ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
राम प्रसाद की भाभी दित्या घोष ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह घर पहुंचीं, तो उनके ससुर रंजीत घोष ने नेपाल में बाढ़ आने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत राम प्रसाद को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद से वह सैकड़ों बार संपर्क करने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब आठ बजे राम प्रसाद से फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों का हालचाल लिया था। बुधवार सुबह भी WhatsApp चैट पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हो सका।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची-धनबाद में CBI की बड़ी रेड, ₹48 हजार रिश्वत लेते CISF के 3 अफसर गिरफ्तार

न दवा मिली, न सही इलाज..., रांची के गुरु नानक अस्पताल से बाहर आते ही फूटा मरीज का दर्द, बयां की आपबीती







