KBC 18 में 1 करोड़ के सवाल ने छुड़ाए पसीने!, लाइफलाइन भी हुई फेल, कंटेस्टेंट ने क्विट किया गेम…, क्या आप जानते हैं सही जवाब?
KBC 18 में 1 करोड़ रुपये के सवाल ने कंटेस्टेंट रुचिता के पसीने छुड़ा दिए। जानिए टॉमी वार्ड और जिमी मैथ्यूज से जुड़े इस दुर्लभ क्रिकेट रिकॉर्ड का सही जवाब।

अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में एक ऐसा सवाल आया, जिसने कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि टीवी के सामने बैठे दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। 1 करोड़ रुपये के इस सवाल का संबंध क्रिकेट इतिहास के एक बेहद दुर्लभ रिकॉर्ड से था।
करोड़पति बनने से बस एक कदम दूर थीं रुचिता
‘KBC 18’ में धारावी की रहने वाली रुचिता ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार सही जवाब देकर करोड़पति बनने की दहलीज तक पहुंच बनाई। लेकिन जैसे ही उनके सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया, उनके लिए मुश्किल बढ़ गई।
सवाल इतना कठिन था कि रुचिता को इसका जवाब पता नहीं था। उन्होंने अपनी बची हुई लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। यहां तक कि सवाल का संकेत समझने के लिए Google Gemini की मदद भी ली गई, लेकिन इसके बावजूद वह सही जवाब तक नहीं पहुंच सकीं।
आखिरकार उन्होंने जोखिम लेने के बजाय गेम क्विट करने का फैसला किया।
क्या था 1 करोड़ रुपये का सवाल?
सवाल था?
“कौन से क्रिकेटर एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक ही गेंदबाज की हैट्रिक का शिकार बनने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं?”
इसके विकल्प थे...
A. सिड एमरी
B. टॉमी वार्ड
C. क्लॉड जेनिंग्स
D. बिल व्हिटी
अगर आप क्रिकेट के पुराने रिकॉर्ड के जानकार हैं, तो शायद आपने इसका जवाब तुरंत दे दिया होगा।
सही जवाब है...टॉमी वार्ड
इस सवाल का सही जवाब B. टॉमी वार्ड (Tommy Ward) है।
टॉमी वार्ड दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज थे। साल 1912 के ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर जिमी मैथ्यूज ने दक्षिण अफ्रीका की पहली और दूसरी दोनों पारियों में हैट्रिक हासिल की थी।
सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि दोनों हैट्रिक का आखिरी विकेट टॉमी वार्ड ही बने थे।
यानी एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक ही गेंदबाज की हैट्रिक का हिस्सा बनने वाले टॉमी वार्ड क्रिकेट इतिहास में इकलौते खिलाड़ी हैं।
क्रिकेट का वो रिकॉर्ड, जिसने KBC में मचा दी हलचल
क्रिकेट में हैट्रिक अपने आप में बेहद दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है। लेकिन किसी एक गेंदबाज द्वारा एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में हैट्रिक लेना और दोनों बार हैट्रिक का आखिरी शिकार एक ही बल्लेबाज का होना इसे और भी खास बना देता है।
यही वजह है कि 1 करोड़ रुपये के सवाल ने रुचिता को भी उलझा दिया।
उन्होंने गेम क्विट कर दिया, लेकिन सवाल ने शो देखने वाले दर्शकों के बीच भी क्रिकेट के इस अनोखे रिकॉर्ड को लेकर दिलचस्पी जरूर पैदा कर दी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पवन सिंह की पीठ पर बैठीं भारती सिंह, बोले- ‘दिलवा टूटेगा नहीं…’

"रात में आया भाई, गले से लगाया...", सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का छलका दर्द, MS Dhoni पर भी कही बड़ी बात







