53 की उम्र में फिर दूल्हा बने अर्जुन रामपाल!, 6 साल के लिव-इन के बाद गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग की कोर्ट मैरिज
अर्जुन रामपाल ने 53 साल की उम्र में गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। जानें UCC के तहत हुई प्रक्रिया, लिव-इन रिश्ते, दो बच्चों और पहली शादी की पूरी कहानी।

Arjun Rampal Marriage : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अर्जुन रामपाल 53 साल की उम्र में एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। शुक्रवार को एक्टर ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस (Gabriella Demetriades) के साथ अपनी शादी का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराया। दोनों ने उत्तरी गोवा जिले के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में अपने बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं।गोवा के
UCC कानून के तहत हुआ रजिस्ट्रेशन, मिली विशेष छूट

सब-रजिस्ट्रार सूरज वेरनेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शादी का पंजीकरण गोवा में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत किया गया है। वर्तमान में यह कपल पणजी के पास सुकोरो गांव में रह रहा है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दोनों बेहद साधारण कपड़ों में रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचे थे।
स्थानीय कानून के मुताबिक विवाह पंजीकरण में पहली और दूसरी बार दस्तखत करने के बीच 15 दिनों का अनिवार्य समय दिया जाता है। हालांकि, इस अवधि से छूट पाने के लिए अर्जुन और गैब्रिएला ने स्थानीय अदालत के सहायक लोक अभियोजक से विशेष अनुमति ली थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शादी का आधिकारिक मैरिज सर्टिफिकेट 15 दिनों के बाद दंपति को सौंपा जाएगा।
6 साल का लिव-इन, 2 बच्चे... और अब कागज पर मुहर
![]()
Arjun Rampal और गैब्रिएला साल 2018 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के दो बेटे भी हैं—बड़े बेटे एरिक का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे एरिव का जन्म 2025 में हुआ।
शादी के फैसले पर कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बात करते हुए अर्जुन ने कहा था कि शादी उनके लिए महज एक कागज का टुकड़ा है और वे दोनों खुद को पहले से ही शादीशुदा मानते हैं। हालांकि, अब 6 साल के रिश्ते और दो बच्चों के बाद दोनों ने कानूनी तौर पर भी शादी कर ली है।
मेहर जेसिया से हुई थी पहली शादी
यह अर्जुन रामपाल की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 1998 में पूर्व फेमिना मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। मॉडलिंग के दिनों से ही दोनों एक-दूसरे को जानते थे। मेहर और अर्जुन की दो बेटियां भी हैं। करीब 21 साल तक साथ रहने के बाद साल 2019 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पवन सिंह की पीठ पर बैठीं भारती सिंह, बोले- ‘दिलवा टूटेगा नहीं…’

"रात में आया भाई, गले से लगाया...", सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का छलका दर्द, MS Dhoni पर भी कही बड़ी बात







