'गरीब चौपाल' में उमड़ी भीड़, मंत्री को मिले 1000 से ज्यादा आवेदन... लोगों ने सुनाईं अपनी परेशानियां
सहरसा की 'गरीब चौपाल' में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। एक दिन में मंत्री के पास 1000 से ज्यादा आवेदन पहुंचे, जिनमें कई अहम शिकायतें शामिल हैं।


सहरसा: बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने गुरुवार को सहरसा में आयोजित 'गरीब चौपाल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शहर के पूजा बैंक्विट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जुड़े 1000 से अधिक आवेदन मंत्री को सौंपे। किसी को जमीन का विवाद था तो कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचा था।
'जो पटना नहीं पहुंच सकते, सरकार उनके पास पहुंचे'
कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बताया कि 'गरीब चौपाल' का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य वंचित वर्गों के उन लोगों तक पहुंचना है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी समस्याएं लेकर पटना नहीं जा पाते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की शिकायतों को स्थानीय स्तर पर एकत्र कर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
30 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारियों पर होगा एक्शन
मंत्री ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में जिन मामलों का समाधान जिला स्तर पर संभव होगा, उनका तत्काल निवारण कराया जाएगा। वहीं, अन्य मामलों को संबंधित विभाग के पास छांटकर पटना भेजा जाएगा, जहां संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि बड़ी संख्या में लोगों की समस्याएं सामने आना चिंता का विषय है और सरकार इनके समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।
डॉ. सुमन ने राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में आम नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, लेकिन अभी भी कई लोगों को इस व्यवस्था की जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी आवेदन पर संबंधित अधिकारी 30 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान है।
सहरसा से इंद्रदेव की रिपोर्

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लिव-इन रिलेशनशिप से जन्मे बच्चे को मिलेगा मां का सरनेम?, जानिए कर्नाटक हाई कोर्ट ने क्या कहा...

AK-47 से दिनदहाड़े छलनी हुए थे पूर्व मेयर... उस केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला







