द्रोणाचार्य क्रिकेट लीग: कलकत्ता पब्लिक स्कूल की 4 विकेट से शानदार जीत, श्रीराज पांडे बने प्लेयर ऑफ द मैच
रांची की द्रोणाचार्य क्रिकेट लीग में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी ने कैरली पब्लिक स्कूल को 4 विकेट से हराया. श्रीराज पांडे ने 37 रन और 3 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने.

Jharkhand (Ranchi): द्रोणाचार्य क्रिकेट लीग में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी ने कैरली पब्लिक स्कूल को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह लीग रांची जिले के सीबीएसई से संबद्ध विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के बीच आयोजित की जा रही है.

कैरली मैदान में खेले गए इस मैच में कैरली पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 16 ओवर के मैच में कैरली स्कूल की टीम 2 ओवर शेष रहते ही 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम की ओर से कप्तान शेख मुस्ताक ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके.
121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलकत्ता पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 124 रन बना लिए और 27 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया.
कलकत्ता पब्लिक स्कूल की ओर से सूरज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लगातार तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए. वहीं बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज श्रीराज पांडे ने तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से शानदार 37 रन बनाए और साथ ही गेंदबाजी में 3 विकेट भी लिए. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
मैच का विजयी चौका अनुज कुमार तिवारी ने लगाया. कलकत्ता पब्लिक स्कूल के कप्तान श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया.
कैरली पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए इस मैच में दर्शकों ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ उनके बेहतरीन खेल की सराहना की और आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हैदराबाद के ऑपनर्स आया राम, गया राम.. शमी के जादू के सामने ढेर

IPL 2026: SRH vs LSG, क्लासेन और रेड्डी ने बचा ली हैदराबाद की डूबती नैया






