Bhagalpur: कहलगांव में IRSM फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ, NTPC करा रही आयोजन
भागलपुर में NTPC द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महाप्रबंधक द्वारा खेल के आयोजन से खेल भावना व अनुशासन में विकास की बात बताई.

Bihar (Bhagalpur): भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित NTPC Limited द्वारा आयोजित पूर्वी क्षेत्र-1 आईआरएसएम फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ.
टूर्नामेंट का आयोजन.. देगा खेल भावना को बढ़ावा
चार दिवसीय इस टूर्नामेंट का उद्देश्य एनटीपीसी की ईआर-1 परियोजनाओं के बीच खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है. उद्घाटन समारोह की शुरुआत खिलाड़ियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद कहलगांव, फरक्का, बरौनी, बाढ़, बीआरबीसीएल, एनपीजीसीएल एवं कांटी से आई टीमों की औपचारिक लाइन-अप प्रस्तुत की गई.

खेलों के माध्यम से होगा अनुशासन का विकास
महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मनौरंजन परिदा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में उन्होंने खेलों के माध्यम से अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता के विकास पर बल दिया तथा सभी टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर अर्चना पटेल (अध्यक्ष, सृष्टि समाज), मधुमिता दास (उपाध्यक्ष, सृष्टि समाज), भारती नंदन (कमांडेंट, सीआईएसएफ), विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि तथा सृष्टि समाज के सदस्य उपस्थित रहे.
इसके पश्चात खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई गई. महाप्रबंधक द्वारा मशाल सौंपे जाने के साथ मशाल रिले का आयोजन हुआ, जिसमें सभी टीमों के कप्तानों ने भाग लेकर टूर्नामेंट की ज्योति प्रज्वलित की.
IRSM का Logo रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र
समारोह का विशेष आकर्षण आईआरएसएम लोगो, फुटबॉल खेलते हुए ‘Gaur’ मैस्कॉट के वीडियो और ट्रॉफी का अनावरण रहा. गुब्बारों के विमोचन के साथ उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो उठा. विद्या भवन द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया. अंत में घंटी बजाकर पहले मैच का औपचारिक शुभारंभ किया गया.

रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद
ईआर-1 आईआरएसएम फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 ने अपने पहले दिन से ही जोश, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है. आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है.
यह जानकारी कहलगांव एनटीपीसी के पीआरओ चेव्वाकुला श्रीकांत, प्रबंधक (नैगम संचार) द्वारा दी गई.
रिपोर्ट: अतीश दीपांकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी की जहरीली शराब से मौत मामले ने पकड़ा तूल, पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा- नीतीश सरकार चला रही जंगल राज

Motihari: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण, जिससे जा चुकी है अब तक 9 लोगों की जान






