छेड़छाड़ व पॉक्सो मामले में आरोपी टेंपू चालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पलामू पुलिस ने छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित आरोपी टेंपू चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Jharkhand medaninagar Palamu : पलामू पुलिस ने छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित आरोपी टेंपू चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विश्रामपुर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, नावाबाजार थाना कांड संख्या 93/25, दिनांक 27 नवंबर 2025 को दर्ज मामले में आरोपी नेहाल अहमद की तलाश की जा रही थी। नेहाल अहमद पर एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने तथा पॉक्सो एक्ट के तहत दंडनीय अपराध करने का आरोप है। गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेहाल अहमद (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय सलीमुद्दीन अंसारी, निवासी मसीहानी टोला, मन्देया, थाना छतरपुर, जिला पलामू के रूप में हुई है। वह पेशे से टेंपू चालक बताया जा रहा है।
पलामू पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत इस मामले में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बरांव मध्य विद्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त







