पलामू: आईडीबीआई बैंक के CSR के तहत 10 दिव्यांगजनों को मिले पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहन, वित्त मंत्री व उपायुक्त ने सौंपी चाबियां
जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित समारोह में आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत जिले के 10

Medininagar Palamu : जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित समारोह में आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत जिले के 10 दिव्यांगजनों के बीच पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहनों का वितरण किया गया। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने लाभुकों को वाहन की चाबियां सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सादात अनवर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए कुछ सार्थक करने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी और आईडीबीआई बैंक ने इसमें सहयोग कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन वाहनों के माध्यम से लाभुकों की आवाजाही आसान होगी, वे अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे तथा रोजगार और आजीविका के नए अवसरों से जुड़ सकेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से दिव्यांगजनों के सहयोग और सम्मान की अपील भी की।
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि माननीय वित्त मंत्री के मार्गदर्शन और आईडीबीआई बैंक के सहयोग से यह जनहितकारी पहल संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी CSR के माध्यम से ऐसे कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंच सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
समारोह में आईडीबीआई बैंक रांची रीजन के जीएम ऋषि गुप्ता, एजीएम अनुज सहाय, डालटनगंज शाखा प्रमुख संजीव कुमार यादव, टीएसएम पंकज कुमार सहित बैंक के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक, एनडीसी नीरज कुमार सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में लाभुकों ने पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहन प्राप्त कर खुशी जताई और सरकार, जिला प्रशासन तथा आईडीबीआई बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से उनकी दैनिक आवाजाही आसान होगी और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी बेहतर होगी, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ सकेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बरांव मध्य विद्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त







