Saranda में IED Blast.. कोबरा सहायक कमांडेंट घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची
झारखंड के सारंडा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के एक जवान घायल हो गए. घायल जवान कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट के पोस्ट पर हैं. जिन्हें एयरलिफ्ट कर राजधानी के राज अस्पताल लाया गया है.

IED Blast Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अधिकारी की पहचान कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक के रूप में हुई है. घटना के बाद सुरक्षा बलों नें सतर्कता और बढ़ा दी है.

पहले से कर रखा था प्लांट
चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में हुए विस्फोट ने एक बार फिर सुरक्षा बल निशाना बने है. इस धमाके में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रांची से घायल अधिकारी को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. जहां राज अस्पताल में उनका इलाज जारी है.
कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ.
एसपी ने की घटना की पुष्टि
इस घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने की है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा इस प्रकार के कायराना हमले पहले भी किए जाते रहे हैं. जिनमें कई निर्दोष ग्रामीणों की जान जा चुकी है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह अभियान और तेज किया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






