JTET 2026 के फॉर्म में हो गई है गलती?, JAC ने दिया सुधार का मौका, 31 अगस्त के बाद नहीं...
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने एक बेहद जरूरी अलर्ट जारी किया है।

Ranchi JTET: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने एक बेहद जरूरी अलर्ट जारी किया है। अगर आपने JTET का फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी थी, तो अब घबराने की कोई बात नहीं है। JAC ने ऑनलाइन आवेदन में हुई गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए सुधार विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी 20 अगस्त से लेकर 31 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन पत्र में जरूरी संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को JTET के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने Login ID और पासवर्ड के जरिए आसानी से लॉगिन करना होगा।
...लेकिन इस बात का रखना होगा ध्यान
इस निर्धारित अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में दर्ज नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, विषय और अन्य जानकारियों में हुई गड़बड़ियों को सुधार सकते हैं। हालांकि, JAC ने इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट किया है कि ऐसे विवरणों में किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं मिलेगी, जिससे आपकी आवेदन फीस की राशि में कोई परिवर्तन होता हो। इसलिए बदलाव करते समय सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
2024 वाले अभ्यर्थियों के लिए भी बड़ा अपडेट
परिषद ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि आवेदन में सुधार करने का यह एकदम अंतिम अवसर है और 31 अगस्त के बाद किसी भी स्थिति में संशोधन की कोई मोहलत नहीं दी जाएगी। बदलाव करने के बाद अभ्यर्थियों को Final Submit पर क्लिक करना होगा और अपने नए आवेदन पत्र को डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा, क्योंकि भविष्य में किसी भी विवाद या दावे के समय यही अंतिम फॉर्म मान्य माना जाएगा। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2024 में आवेदन किया था और उनका पुराना मोबाइल नंबर या Email ID निष्क्रिय हो गया था, वे अगर कैंडिडेट वैलिडेशन प्रोसेस से सत्यापित हो चुके हैं, तो 20 से 31 अगस्त के बीच अपने नए मोबाइल नंबर और Email ID के जरिए JTET 2026 का नया ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






