CM हेमंत सोरेन से धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने की मुलाकात,कह दी बड़ी बात
रांची: धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा में मुलाकात की।मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से सार्थक बातचीत हुई है।

उन्होंने कहा कि धनबाद नगर निगम में जो भी जनता की समस्याएं होगी। उसको दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वही संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता के लिए और धनबाद के विकास के लिए जो कदम उठाना पड़ेगा उसके लिए तत्पर रहेंगे।
नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद की मूलभूत समस्यों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि पूरा सहयोग मिलेगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से उनका और उनके परिवार को पुराना संबंध रहा है।वह सभी का सम्मान करते है।
उन्होंने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में बड़ी आबादी है। उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।वहीं मेयर चुनाव में जीत को लेकर कितना आश्वस्त थे। तो उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले ही तय किया था कि मेयर कौन होगा। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल चुनौती है। उसके द्वारा जो परेशानी हो रही है।उसे दूर करना प्राथमिकता रहेगी।
वही गैंगस्टर प्रिंस खान के आतंक के सवाल पर कहा कि झरिया विधायक ने सदन में सवाल उठाया है। तो उस पर मुख्यमंत्री को ध्यान देना चाहिए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!

चतरा में अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थे थाना प्रभारी, पुलिस महकमा सवालों के घेरे में






