गिरिडीह पुलिस के हाथ आया हवाबाज पिस्तौलधारी, जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
गिरिडीह के महादेव तालाब के समीप से देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया.

Jharkhand (Giridih): शहर के महादेव तालाब के पास पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि महादेव तालाब के समीप लाल रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर लोगों के बीच लहरा रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और गश्ती दल को मौके पर भेजा गया. इस दौरान एएसआई प्रमोद कुमार ने जवानों के साथ युवक को दौड़ा कर पकड़ा. पूछताछ में युवक ने अपना नाम रमजान अंसारी बताया. उन्होंने कुछ खास नहीं कबूला कि उसके पास हथियार कहां से आया, और किस मकसद से महादेव तालाब के पास खड़ा था.
युवक रमजान अंसारी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी गांव का रहने वाला है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






