
भाई विरेंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, पुलिस अधिकारी को जला डालने की दी थी धमकी !
मनेर से राजद प्रत्याशी विधायक भाई वीरेंद्र पर सुरक्षाकर्मी से विवाद और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में मामला दर्ज हुआ है. चुनाव के दौरान बूथ पर तैनात अधिकारी से उलझने पर मनेर थाना में एफआईआर हुई. एसडीपीओ ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए संज्ञेय अपराध बताया.

































































