जीविका कर्मचारियों को मिलेगा स्थायी दर्जा, सैलेरी होगी 30 हजार : तेजस्वी ने चुनाव पूर्व जारी की वायदों की फहरिस्त
चुनाव के मजह दो हफ्ते पूर्व RJD नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा बिहार की जनता से कुछ वादे किए गए है. जिसमें उन्होंने कहा है कि जीविका दीदीयों की सैलेरी 30,000 कर दी जाएगी. साथ ही उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाएगा. नीचे पढ़िए कि किन-किन मुद्दों को शामिल किया गया है इस सूची में.

Naxatra News Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी सतह भी गरमाई हुई है. इसी बीच एक प्रेस-वार्ता कर तेजस्वी यादव ने चुनाव पूर्व 8 वादों की लिस्ट जारी की है. जिसमें उन्होंने बताया कि संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा, जीविका कर्मचारियों की सैलेरी 30 हजार कर दी जाएगी, साथ ही उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाएगा.
• जीविका दीदी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा. यानी स्थाई नौकरी होगी. उनकी सैलरी 30000 कर दी जाएगी.
• जीविका दीदियों द्वारा लिए गए सभी ऋण के ब्याज को माफ कर दिया जाएगा.
• जीविका दीदियों को दो साल तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा.
• जीविका समूह की दीदियों को अन्य सरकारी काम के लिए 2 हजार प्रतिमाह दिए जाएंगे.
• जीविका दीदियों को 5 लाख तक का बीमा सरकार कराएगी.
• अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को मानदेय दिया जाएगा.
• बेटी योजना और माई योजना लाया जाएगा. जन्म से लेकर इनकम दिलाने तक सरकार मदद करेगी.
• बिहार में कार्यरत संविदाकर्मियों को परमानेंट किया जाएगा.
• तेजस्वी ने नौकरी की बात भी दोहराई.
• उन्होंने जीविका दीदियों और संविदाकर्मियों के लिए अपने वादों को ऐतिहासिक घोषणा बताया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिर से पुराने वादे को दोहराया और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कटिहार में कचरा फेंकने घर से निकली बुजुर्ग महिला से जेवर लूटकर भागे 3 शातिर अपराधी

बिहार के हाजीपुर में जढुआ ओपी के थाना प्रभारी ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला






