भोजपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 11 मोटरसाइकिल के साथ 5 गिरफ्तार
बाइक चोर गिरोह के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास चोरी की 11 मोटरसाइकिल बरामद की है.

Bhojpur Ara (Bihar): भोजपुर आरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. बता दें, बाइक चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं.
जानकारी के अनुसार, शहर में लगातार बाइक चोरी की शिकायत मिल थी और चोरी की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा था. इस मामले की सूचना के बाद भोजपुर जिला एसपी के निर्देश पर मामले में कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया. जिसके बाद नगर थाना अंतर्गत बाइक चोरी मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में आरा नवादा थानाध्यक्ष और थाना के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों व बल ने कार्रवाई करते 5 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें को बरामद की गई.
बताया जा रहा है. शहर में लगातार चोरी की घटनाओं में इजाफा होने के बाद पुलिस के द्वारा एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई जिसमें पुलिस ने सफलता पाई है. इस मामले में आरा नगर थाना कांड संख्या–121/26, दिनांक 15.03.26, धारा–302(2)/317(2)/317(4)/317(5)/61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
रिपोर्ट- आशीष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

Motihari: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण, जिससे जा चुकी है अब तक 9 लोगों की जान






