Sahibganj: महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार
साहिबगंज के एक रेलवे स्टेशन में लड़की को युवक ने बातचीत के लिए बुलाया था. बताया जा रहा है कि उससे शादी की बात करने का झांसा देकर..

Jharkhand (Sahibganj): साहिबगंज मालदा रेल मंडल अंतर्गत महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर एक घिनौनी घटना घटित हुई. शनिवार की अहले सुबह एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक के फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है.

पीड़िता के परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए जीआरपी थाना साहिबगंज पहुंचे और थाना में पूरी घटना की जानकारी दी. पीड़ित के परिजनों द्वारा थाना में दी गई जानकारी में उल्लेख है कि तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर निवासी सुखदेव महतो के पुत्र प्रणेश महतो (22 वर्ष) द्वारा नाबालिक किशोरी को फोन कर शादी की बात कह कर बुलाया गया. नाबालिक पीड़िता की उम्र सिर्फ 14 वर्ष बताई जा रही है. उसे प्लेटफार्म पर खड़ी सेंटिंग वाली गाड़ी की बोगी में ले जाकर बातचीत की और इस दौरान उसके साथ बलात्कार के अपराध को अंजाम दिया गया.
कुकृत्य के बाद युवक फरार हो गया. इधर घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. स्थानीय लोगों के द्वारा पीड़िता के लिए उचित न्याय की मांग की जाने लगी.
इधर जीआरपी थाना में पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इस संबंध में थाना प्रभारी कैलाश कुमार महतो ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु छापामारी की जा रही है.
रिपोर्ट: अरविंद रॉय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






