गिरिडीह में नाबालिग के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों के हो-हल्ला पर गाड़ी छोड़ भागे अपहरणकर्ता
गिरिडीह में अपहरणकर्ताओं ने एक नाबालिग के अपहरण का प्रयास किया गया. लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया. मामले की जानकारी के बाद पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है,

Giridih News: गिरिडीह में एक नाबालिग के अपहरण का प्रयास हुआ, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया. बता दें, यह पूरा मामला जिले के सरिया थाना इलाके के परसिया गांव का है जहां शुक्रवार देर शाम कुछ दरिंदों ने नाबालिग को बेहोश करके उसे गाड़ी में लेने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसा करते देख लिया.
ग्रामीणों के शोर मचाने पर गाड़ी छोड़ भागे दरिंदे
अपहरणकर्ताओं को देख ग्रामीणों ने मौके पर जोर-जोर से हो-हल्ला करना शुरू कर दिया. जिससे घबराकर दरिंदे गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग निकले. इधर इस मामले में नाबालिग के पिता संतोष साहू ने सरिया थाना पहुंचकर पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मांग की.
अपहरणकर्ताओं की धर-पकड़ के लिए छापा मार रही पुलिस
फिलहाल पुलिस अपहरणकर्ताओं को दबोचने के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है. लेकिन अब तक वे पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस के अनुसार, जिस गाड़ी से नाबालिग युवती के अपहरण का प्रयास हुआ, वह हुंडई गाड़ी जिसमें झारखंड का नंबर (JH02AP9467)है. पुलिस अब गाड़ी नंबर के जरिए अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है.
इधर, थाना को दिए आवेदन में युवती के पिता संतोष साहू ने बताया कि शुक्रवार को अचानक कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी, कि 3 अज्ञात लोगों द्वारा उनकी बेटी को बेहोश कर गाड़ी से भगा ले जाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के हल्ला करने पर अपहरणकर्ता मौके से गाड़ी और युवती को छोड़ वहां से जंगल की तरफ भागकर फरार हो गए.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला में खनन विभाग अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त, 40 हजार घनफीट बालू जब्त

गिरिडीह के देवरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत






